फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etah: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या नहीं की थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया खौफनाक सच

Sun, 11 Dec 2022 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
software engineer did not commit suicide, the creepy truth came out in the post mortem report
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या नहीं की थी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गला दबाकर हत्या की गई थी। इंजीनियर की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसकी कार छह दिसंबर को नहर पटरी पर खड़ी की गई। हत्या कर शव फेंका गया था।

 
आगरा के मोहल्ला गोविंद सिंह नगर निवासी अंचल तिवारी (32) का शव परिजन के अनुसार छह दिन बाद शुक्रवार को हजारा नहर कोतवाली देहात क्षेत्र से बरामद हुआ था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद परिजन में खलबली मची हुई है। हालांकि अब तक परिजन भी आत्महत्या मानकर चल रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। मृतक के तहेरे भाई अरविंद तिवारी ने बताया कि अंचल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। 

ये भी पढ़ें - कुंती हत्याकांड: वृद्ध महिला की 'खौफनाक' तरीके से की हत्या, मरने से पहले जूझी हत्यारों से, पर न बच पाई जान
software engineer did not commit suicide, the creepy truth came out in the post mortem report
नहर से शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
चार दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी बहन मीनाक्षी और बहनोई नितिन कुमार निवासी गुरुग्राम हरियाणा के यहां से आया था। इसी दिन से गायब था। आशंका जताई जा रही है उसी दिन अगवा कर रात में ही हत्या करने के बाद शव को आगरा से 70 किमी दूर नहर में फेंका गया और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। 
software engineer did not commit suicide, the creepy truth came out in the post mortem report
कार में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो करोड़ से अधिक की है संपत्ति 

आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी की करीब दो करोड़ की संपत्ति है। कहीं संपत्ति ही तो जान की दुश्मन नहीं बनी है। संपत्ति का इकलौता वारिस होने के चलते किसी ने हत्या को अंजाम दिया हो, इससे इन्कार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
software engineer did not commit suicide, the creepy truth came out in the post mortem report
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चाचा ने गुमशुदी की दी थी तहरीर

अंचल तिवारी के चाचा राजेंद्र बाबू तिवारी ने सदर थाना आगरा में पांच दिसंबर को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। जबकि छह दिसंबर को कार एटा में मिली तो उसका हवाला दिया गया। इसके बाद परिजन लगातार आत्महत्या की बात कहते आ रहे थे। 
विज्ञापन
software engineer did not commit suicide, the creepy truth came out in the post mortem report
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि इंजीनियर की हत्या करके शव नहर में फेंकने के मामले की जांच आगरा पुलिस करेगी। वहां पर गुमशुदगी दर्ज है और वहां से ही गायब हुआ था। आगरा पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed