मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव तिरवाया में वृद्ध महिला की खौफनाक तरीके से गला काटकर हत्या की गई। पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया, घर में बिखरा समान बयां कर रहा था कि वृद्धा हत्यारों से भिड़ी थी, क्योंकि चारपाई के पास सामान बिखरा पड़ा था। एक चप्पल बरामदे में तो दूसरी चप्पल दूसरे स्थान पर मिली है। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थी। विवाह समारोह से पति के लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
{"_id":"639564fc9e0fae090068aa88","slug":"kunti-murder-case-old-woman-fought-with-killers-before-dying-could-not-save-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंती हत्याकांड: वृद्ध महिला की 'खौफनाक' तरीके से की हत्या, मरने से पहले जूझी हत्यारों से, पर न बच पाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंती हत्याकांड: वृद्ध महिला की 'खौफनाक' तरीके से की हत्या, मरने से पहले जूझी हत्यारों से, पर न बच पाई जान
Sun, 11 Dec 2022 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला का फाइल फोटो और घर पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी चारपाई पर सो रही थीं कुंती
- फोटो : अमर उजाला
मृत महिला के जेठ फौरन सिंह घर के बाहर सो रहे थे, वह कान से कम सुनते हैं। इस कारण उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल कर रही है।
हत्या के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण विसेन, सीओ महावन आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। मृतका के पुत्र विजेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि कोई लूटपाट नहीं हुई है। मृतका कुंती के भी कान के कुंडल, चेन भी है। घटना का जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मरने से पूर्व कुंती ने किया खूब संघर्ष
घटनास्थल यह बयां कर रहा है कि कुंती ने मरने से पूर्व खूब संघर्ष किया होगा। मौके पर चारपाई के पास कुंती की चूड़ियां टूटी पड़ीं मिलीं। चारपाई के पास सामान बिखरा पड़ा था। एक चप्पल बरामदे में तो दूसरी चप्पल दूसरे स्थान पर मिली है। माना जा रहा है कि कहीं कुंती बदमाशों को पहचान तो नहीं गई थी। इसके बाद बदमाशों ने पकड़े जाने के भय से कुंती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime demo pic