फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज घर-घर जन्मेंगे कन्हाई... ब्रज में गूंज रही बधाई, मन मोह लेंगी मथुरा की तस्वीरें

Mon, 30 Aug 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami 2021: Krishna Janmashtami celebrations in mathura
मथुरा में जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सोमवार रात को भगवान श्रीकृष्ण घर-घर में जन्मेंगे। इसे लेकर ब्रजभूमि पर उल्लास है। ब्रज के लाला की जय-जयकार हो रही है। हजारों भक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जन्माष्टमी पर कान्हा के दर्शन करने मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। कान्हा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख मंदिरों रविवार शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शहर के चौराहों पर भी सजावट की गई है। रात को जगह-जगह लीला मंचन हुआ, यह क्रम आज भी जारी रहेगा। 



सोमवार मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। इसी पल के साझी बनने के लिए ही हजारों लोग ब्रजभूमि में आए हुए हैं। अजन्मे के जन्म से पहले मथुरा नगरी में हर तरफ श्रीकृष्ण और राधारानी की जय-जयकार हो रही है। मंदिरों में उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा है। 

shri krishna janmashtami 2021: Krishna Janmashtami celebrations in mathura
मथुरा में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर ब्रजभूमि के घर-घर में श्रीकृष्ण के जन्म की परंपरा है। इस दिन प्रत्येक घर में भगवान जन्म लेते हैं। इसी परंपरा के लिए श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी तैयार की जा रही हैं। ठाकुर जी की नई पोशाक और पालना खरीदे गए हैं, जिन्हें उनके जन्म पर धारण कराया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दे रही है। रात से ही भक्तों का रेला सड़कों पर उमड़ रहा है। 
shri krishna janmashtami 2021: Krishna Janmashtami celebrations in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रात: 10 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन शुरू हो गए हैं। श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह के समझ श्रीकीर्ति किशोरी भजन प्रस्तुत करेंगी। जन्म महाअभिषेक का कार्यक्रम रात 11 बजे श्रीगणेश नवग्रह आदि पूजन से शुरू होगा। इसके बाद 1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का सह्स्त्रार्चन करते हुए आह्वान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shri krishna janmashtami 2021: Krishna Janmashtami celebrations in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल नगाड़े, झांझ-मजीरे बजेंगे। हरि बोल के शंखनाद के साथ आरती शुरू होगी। इसका सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से बाहर भी अनेक स्क्रीन लगाई गई हैं।
विज्ञापन
shri krishna janmashtami 2021: Krishna Janmashtami celebrations in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
घर-घर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की परंपरा के तहत भक्तजन मध्य रात भगवान के जन्म के बाद भोग लगाते हैं। इसके लिए घरों पर मेवा पाग तैयार की जा रही है। कहीं मिश्री पाग तैयार हो रही है तो किसी घर में लोकी और अरवी की पाग भी बनाई जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed