फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: जन्मभूमि पाने के लिए अदालत में 'महाभारत' लड़ रहे भगवान श्रीकृष्ण, 12 मुकदमों में हैं वादी

Fri, 19 Aug 2022 04:34 PM IST
मुकेश कुमार अरुण अनु, अमर उजाला मथुरा
अरुण अनु, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
shri krishna janmabhoomi Lord Krishna fighting legal battle in mathura court to get the birthplace
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

अत्याचार की पराकाष्ठा के बीच अपने मामा कंस की जेल में जन्मे कन्हैया अपनी जन्मस्थली पाने के लिए कानूनी महाभारत लड़ रहे हैं। देवकी सुत जन्म लेने के 5248 वर्ष बाद न्यायालय में चल रहे 12 मुकदमों में वादी हैं। अदालत की दहलीज पर हर तारीख पर उन्हें कभी ठाकुर केशवदेव तो कभी श्रीकृष्ण विराजमान बनना पड़ रहा है। उनके भक्त कृष्ण जन्मस्थली पर हक पाने के लिए न्यायालय में इतिहास के पन्नों को खंगाल रहे हैं।



आज के ही दिन करीब 5248 वर्ष पहले जब कंस की जेल में कन्हैया का जन्म हुआ था, तब जेल किस स्थान पर थी, यह इतिहास के गर्त में है लेकिन दावेदारों ने अदालत में जो तथ्य पेश किए हैं उनमें उन्होंने साफ तौर शाही ईदगाह मस्जिद के स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थल माना है। भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को केस में वादी बनाया गया है। किसी ने श्रीकृष्ण विराजमान तो किसी ने उन्हें ठाकुर केशवदेव के रूप में माना है।

shri krishna janmabhoomi Lord Krishna fighting legal battle in mathura court to get the birthplace
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकारों ने 13.37 एकड़ जमीन को लेकर दावा किया है। इसमें से कुछ जमीन पर शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है। पक्षकार इस जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से संबंधित 12 मुकदमों पर अदालत में सुनवाई की जा रही है।
shri krishna janmabhoomi Lord Krishna fighting legal battle in mathura court to get the birthplace
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की ओर से केस दाखिल करने वाले भक्तों ने खुद को दूसरे नंबर पर रखा है। भगवान का यह रूप अदालतों में हर तारीख पर हाजिर होता है। शुरुआत में कई तारीखों पर विपक्षीगण ने उनके इस रूप पर सवाल भी उठाए, लेकिन कण-कण में विराजमान श्रीकृष्ण के इस स्वरूप को अदालत में माना गया और यह केस उनके वादी के रूप अदालत में चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shri krishna janmabhoomi Lord Krishna fighting legal battle in mathura court to get the birthplace
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में गर्भगृह में विराजमान कान्हा - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण विराजमान, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने ठाकुर केशवदेव, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने ठाकुर केशवदेव को वादी बनाया है। 
विज्ञापन
shri krishna janmabhoomi Lord Krishna fighting legal battle in mathura court to get the birthplace
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह नारायनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने श्रीकृष्ण विराजमान, ठाकुर केशवदेव के सेवायत पवन शास्त्री ने ठाकुर केशवदेव, अखिल भारत हिंदू महासभा के अनिल त्रिपाठी ने ठाकुर केशवदेव को अपने केस का वादी बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed