मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्म शोभायात्रा में शामिल होने के बाद आगरा पहुंचे शिवपाल यादव ने यहां वरिष्ठ समाजवादी नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात के इस क्रम में वे अपने पुराने साथियों से भी मिले।
2 of 5
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शिवपाल यादव सबसे पहले वह पूर्व विधायक विजय सिंह राणा से मिलने गए। इसके बाद उन्होंने कमला नगर में तुलसीराम यादव से मुलाकत की। एक पूर्व एमएलसी भी शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे।
3 of 5
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि 21 सितंबर को समाजवादी पार्टी का अधिवेशन होने जा रहा है। इससे पहले शिवपाल यादव फील्डिंग में जुट गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना कर रहेंगे।
4 of 5
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शिवपाल यादव के स्वागत से सपा के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की टीम ने तो दूरी बनाए रखी लेकिन नितिन कोहली, डा. गिरीश यादव, मो. यूनिस खान आदि की टीम सर्किट हाउस में उनसे मिलने पहुंची। यहां एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया।
5 of 5
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
अब तक मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र कहा जाता था लेकिन कार्यकर्ताओं ने अब शिवपाल को धरती पुत्र कहना शुरू कर दिया। अखिलेश के समर्थन में एक भी नारा नहीं लगा। मुलायम सिंह के समर्थन में भी कम नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का शीशा भी तोड़ दिया।