फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2020: चांदनी रात में चमकेंगे ताजमहल में नगीने, इस बार नहीं देख पाएंगे सैलानी

Fri, 30 Oct 2020 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Oct 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima 2020 tourists will not see 'Chamki' On Taj Mahal in moon light
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नजारा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

शरद पूर्णिमा पर शनिवार की रात ताजमहल में नगीने चमकेंगे, लेकिन इस अद्भुत नजारे को सैलानी नहीं देख पाएंगे। 16 साल में पहली बार चांदनी रात में ताजमहल का दीदार नहीं होगा। साल 2004 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू किए गए ताजमहल के रात्रि दर्शन पर इस बार कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। शरद पूर्णिमा पर चांदनी में नहाए संगमरमर के ताजमहल पर चमकी देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से आते थे। शरद पूर्णिमा पर पूरा स्लॉट हाउसफुल रहता था, लेकिन इस बार मोहब्बत का ताज तन्हा रहेगा। 

sharad purnima 2020 tourists will not see 'Chamki' On Taj Mahal in moon light
चांद की रोशनी में चमकते हैं ताजमहल के पत्थर - फोटो : अमर उजाला
चांद की रोशनी में चमकते हैं पत्थर
धवल संगमरमरी ताजमहल की सुंदरता चांदनी रात में और बढ़ जाती है। ताज की पच्चीकारी में जड़े कीमती रंगीन पत्थरों पर जब चंद्रमा की रोशनी खास कोण पर पड़ती है तो वो चमकने लगते हैं। इसी को पर्यटक चमकी कहते हैं। ताजमहल के मुख्य गुंबद वाले संगमरमरी प्लेटफार्म से ही यह पत्थर चमकते हुए नजर आते हैं। ताजमहल के रात्रि दर्शन में रेड सेंडस्टोन प्लेटफार्म से दीदार कराया जाता है, लेकिन उसमें ये पत्थर चमकते नजर नहीं आते।
sharad purnima 2020 tourists will not see 'Chamki' On Taj Mahal in moon light
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चमकी देखने को लाखों का उमड़ता था हुजूम
एएसआई के रिटायर्ड अधिकारी डॉक्टर आरके दीक्षित के मुताबिक ताजमहल में वर्ष 1984 से पहले पूर्णिमा के तीन दिन पहले और तीन दिन बाद यानी कुल सात दिनों तक मेला लगता था, जिसमें ताजमहल रात में भी पर्यटकों के लिए खोला जाता था। स्थानीय लोग लाखों की संख्या में ताजमहल पर इसी चमकी को देखने के लिए उमड़ते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima 2020 tourists will not see 'Chamki' On Taj Mahal in moon light
1984 से पहले ताजमहल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ताज में अस्थायी सीढ़ियां, दुकानें बनती थीं
ताजमहल के फोरकोर्ट में इसके लिए अस्थायी दुकानें बनाई जाती थीं और यमुना किनारे फ्रीगंज से लकड़ी के स्लीपर लाकर अस्थायी सीढ़ियों का निर्माण किया जाता था। सुरक्षा कारणों की वजह से वर्ष 1984 से ताजमहल में रात्रि दर्शन बंद हो गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह नवंबर, 2004 में दोबारा शुरू हुआ था। तब पांच दिन (पूर्णिमा, पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक) ताज रात्रि दर्शन की अनुमति मिली, जिसमें 400 पर्यटकों को जाने की अनुमति है। 
विज्ञापन
sharad purnima 2020 tourists will not see 'Chamki' On Taj Mahal in moon light
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अभी गाइडलाइन नहीं आई
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर ताज रात्रि दर्शन नहीं होगा। अभी तक रात्रि दर्शन के लिए कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed