फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अनुसूचित जाति के छात्र संग बर्बरता की हदें पार... टीचर ने इसलिए बेरहमी से पीटा; उंगलियां तक तोड़ डालीं

Wed, 02 Apr 2025 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Apr 2025 09:55 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर अनुसूचित जाति के छात्र की पिटाई का आरोप है। आरोप है कि शिक्षक की बोतल से पानी पीने पर छात्र की उंगलियां तोड़ दीं। 

विज्ञापन
SC student alleges teacher He broke his fingers when he drank water from teacher bottle in mainpuri
टीचर ने की छात्र की पिटाई - फोटो : संवाद
मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के एक निजी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है। अनुसूचित जाति के 12वीं कक्षा के छात्र के पिता आरोप है कि बेटे ने स्कूल में प्यास लगने पर शिक्षक की बोतल से पानी पी लिया। इसी बात पर शिक्षक ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। जातिसूचक शब्द कहे और गालियां दीं। उसके हाथ की उंगलियां तोड़ दीं। प्रकरण में मंगलवार को एसपी से शिकायत की गई। एसपी ने थाना किशनी में केस दर्ज कराया है।


गांव कैथोली के रहने वाले दशरथ सिंह बेटे को लेकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे। एसपी से कहा, उनका बेटा नरेंद्र प्रताप सिंह मेमोरियल उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, हरीपुर, कैथोली में 12वीं का छात्र है। 
SC student alleges teacher He broke his fingers when he drank water from teacher bottle in mainpuri
पीड़ित छात्र ने एसपी के यहां लगाई गुहार - फोटो : संवाद
'पानी की बोतल फेंकी और पीटना शुरू किया'
आरोप है कि बेटा 29 मार्च को स्कूल गया था। गर्मी की वजह से उसे जोर से प्यास लग रही थी। उसने कक्षा में टेबल पर रखी बोतल से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि यह पानी की बोतल शिक्षक मंगल सिंह शाक्य निवासी नबलपुर फुलैया, कैथोली, किशनी की है। बोतल से पानी पीते हुए शिक्षक मंगल सिंह शाक्य ने देख लिया। बेटे पर वह आग बबूला हो गया। उसने पानी की बोतल फेंक दी और बेटे को पीटना शुरू कर दिया। 
SC student alleges teacher He broke his fingers when he drank water from teacher bottle in mainpuri
टीचर ने की छात्र की पिटाई - फोटो : संवाद
वो चीखता रहा लेकिन शिक्षक को नहीं आया रहम
बेटे ने माफी भी मांगी, लेकिन आरोपी मंगल सिंह शाक्य उसे खींचते हुए क्लास रूम में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि वहां फिर से उसे बेरहमी से पीटा। वो चीखता रहा लेकिन शिक्षक को उस पर रहम नहीं आया। बेटा जब घर आया तो उसके शरीर पर नीले निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटे की दो उंगलियां भी काम नहीं कर रहीं थीं। परिवार के लोग उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
SC student alleges teacher He broke his fingers when he drank water from teacher bottle in mainpuri
टीचर की पिटाई से छात्र की उंगली टूटी - फोटो : संवाद
चिकित्सक ने बताया कि उसकी दो उंगलियां टूट गई हैं। बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। एसपी गणेश प्रसाद ने थाना किशनी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए। देर शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक मंगल सिंह शाक्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी गणेश प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
 
विज्ञापन
SC student alleges teacher He broke his fingers when he drank water from teacher bottle in mainpuri
टीचर ने की छात्र की पिटाई - फोटो : संवाद
इस प्रकरण में अभी तक कोई भी शिकायत कार्यालय में नहीं की गई है। अगर, कोई शिकायत करता है तो मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार, डीआईओएस
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed