फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर के पट बंद...आस्था नहीं कम, भक्तों ने कीप लगाकर किया भगवान भोले का जलाभिषेक, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Jul 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
sawan 2020 devotees make socail distance during jal bhishek of lord shiv in kasganj
कीप लगाकर किया भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण सावन के पहले सोमवार को भले ही मंदिरों के पट बंद रहे हों, लेकिन भक्तों में आस्था कम नहीं दिखी। कासगंज जिले की तीर्थनगरी सोरों के सोमेश्वर मंदिर में आस्था का अनूठा नजारा दिखाई दिया। मंदिर के पट से लेकर शिवलिंग तक जल चढ़ाने के लिए एक कीप लगाकर पाइपलाइन बनाई गई थी। इसी के माध्यम से भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। 
sawan 2020 devotees make socail distance during jal bhishek of lord shiv in kasganj
मंदिर के बाहर से की पूजा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में मंदिरों के बंद होने के कारण ज्यादातर लोगों ने घरों में ही रहकर भोलेनाथ की आराधना की। कहीं मंदिरों के पट खुले मिले तो कुछ जगह लोगों को बाहर से ही पूजा करनी पड़ी। श्रावण माह में ऐसा नजारा पहली बार दिखा, जब मंदिरों में भक्तों की भीड़ नहीं है। बहुत कम संख्या में लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। 
sawan 2020 devotees make socail distance during jal bhishek of lord shiv in kasganj
कासगंज के मनकामेश्वर शिव मंदिर के पट रहे बंद - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने पहले से ही मंदिरों को खोलने के नियम निर्धारित कर दिए थे। नियमों की अवेहलना न हो इसके लिए मंदिरों के सेवायतों ने ज्यादातर पट बंद रखे। बाहर से ही लोगों ने पूजा अर्चना की। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में कुछ मंदिर खुले हुए थे तो भक्तों ने मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 devotees make socail distance during jal bhishek of lord shiv in kasganj
कीप लगाकर किया शिव का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी सोरों के सोमेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक करने के लिए अलग ही तरीका अपनाया गया। यहां एक प्लास्टिक की कीप को पाइप से जोड़कर शिवलिंग से लगाया गया था। इसी से लोगों ने भोलेनाथ को जल व दूध चढ़ाया। 
विज्ञापन
sawan 2020 devotees make socail distance during jal bhishek of lord shiv in kasganj
कपड़े में लिपटे हुए मंदिर के घंटे - फोटो : अमर उजाला
इस बार शिव मंदिरों में लगे घंटे लोग नहीं बजा सके। घंटा बजाने पर प्रतिबंध होने के कारण इन्हें कपड़े से बांध दिया गया था। यह नजारा सोरों के सोमेश्वर मंदिर समेत कई मंदिरों में देखने को मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed