{"_id":"5e7397688ebc3e728d3a8360","slug":"rumor-spread-of-market-shutdown-in-agra-coronavirus-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Agra: कोरोना की दहशत के बीच आगरा में फैली अफवाह, दुकानों पर खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Agra: कोरोना की दहशत के बीच आगरा में फैली अफवाह, दुकानों पर खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी भीड़
Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट- दुकान पर ग्राहकों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस की दहशत के बीच बृहस्पतिवार शाम को यह अफवाह तेजी से उड़ी कि शुक्रवार से बाजार बंद हो सकते हैं...। इसी से लोग डर गए और खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। देखते ही देखते बाजारों में भीड़ लग गई। आटा, चीनी, तेल की सबसे ज्यादा खरीदारी की गई। रात आठ बजते ही सब्जी की दुकानों पर भीड़ लग गई। यहां आलू की मांग ज्यादा रही।
शाम को अचानक उमड़ पड़ी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से यह साफ किया जाता रहा कि लॅाक डाउन की सिर्फ अफवाह है, इस पर यकीन न करें लेकिन लोग माने नहीं। आगरा के मोती गंज, रावतपाड़ा, राजामंडी में शाम पांच बजे से ही लोग खरीदारी के लिए जुटने शुरू हो गए थे।
राशन की दुकान पर ग्राहक
- फोटो : Amar Ujala
लोहामंडी, महर्षिपुरम, आवास विकास, शास्त्रीपुरम में दिन भर खाली रहीं दुकानों में अचानक से ग्राहक आ गए। इतनी डिमांड सहालग नहीं एक समय में नहीं आई जितनी अब आई। लोग पान मसाला जैसी चीजों तक के 50-50 पैकेट ले जा रहे थे। रात 10 बजे तक शाहगंज, रूई की मंडी में सब्जी की दुकानों और ठेलों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन खरीदते ग्राहक
- फोटो : Amar Ujala
छूट खत्म करने का संदेश
ऑफिसर कॉलोनी में बना एक स्टोर अपने ग्राहकों के लिए 750 रुपये का मेंबरशिप कार्ड जारी करता है। कार्ड दिखाने पर सामान पर 10 फीसदी की छूट मिलती है। मगर, बृहस्पतिवार को लगी भीड़ को देखते कंपनी ने यह ऑफर खत्म कर दिया और मैसेज भेज सूचित करना शुरू कर दिया।

राशन खरीदकर ले जाते ग्राहक
- फोटो : Amar Ujala
10 दिन का सामान एक साथ खरीदा
मोतीगंज के राशन विक्रेता राकेश ने बताया कि कोराना के कारण बाजार बंद होने की अफवाह के चलते ग्राहकों की संख्या में तिगुना तक इजाफा हो गया है। लोग 10 दिन तक का सामान एक साथ लेकर जा रहे हैं।
तीन गुना निकले ग्राहक
विक्रेता रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में सामान्य दिनों से तीन गुना ग्राहक दिखा। जबकि सहालग खत्म होने के बाद मंदी छा गई थी। थोक बाजार से औसतन एक हजार क्विंटल तक राशन बिका है।