फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरसः ताजमहल की संदली मस्जिद में पढ़ी नमाज, स्थानीय लोगों को नहीं मिला प्रवेश

Sat, 21 Mar 2020 12:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Mar 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Friday Namaz In Taj Mahal No Entry For Locals Due To Corona Virus
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल की शाही मस्जिद में जुमे की नमाज केवल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दस कर्मचारियों ने ही अदा की। बाहरी नमाजियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसी तरह एएसआई द्वारा संरक्षित संदली और फतेहपुरी मस्जिदों में भी ताजगंज के लोगों को प्रवेश नहीं दिया।
Friday Namaz In Taj Mahal No Entry For Locals Due To Corona Virus
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल हर शुक्रवार को बंद रहता है मगर नमाजियों के लिए दो घंटे खोला जाता है। शुक्रवार को एएसआई ने जुमे की नमाज के लिए आए ताजगंज के निवासियों को प्रवेश देने से मना कर दिया। 
Friday Namaz In Taj Mahal No Entry For Locals Due To Corona Virus
ताजमहल का रायल गेट - फोटो : Amar Ujala
केवल शाही मस्जिद के इमाम को नमाज अदा करवाने के लिए अंदर आने दिया गया। इसके बाद स्टाफ के 10 मुस्लिमों ने शाही मस्जिद में नमाज अदा की। इसके अलावा पूर्वी गेट पर स्थित संदली और फतेहपुरी मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा करने के लिए केवल एएसआई के कर्मचारी ही पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Namaz In Taj Mahal No Entry For Locals Due To Corona Virus
ताजमहल का पूर्वी गेट - फोटो : Amar Ujala
इन मस्जिदों में भी बाहरी नमाजियों का प्रवेश बंद रखा गया। ताजमहल मस्जिद इंतजामियां कमेटी के सैयद मुनव्वर अली ने बताया कि एहतियातन केवल स्टाफ के लोगों को ही नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई।
 
विज्ञापन
Friday Namaz In Taj Mahal No Entry For Locals Due To Corona Virus
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारक आगामी 31 मार्च के लिए बंद किए गए हैं। पर्यटक मायूस होकर जा रहे हैं। वहीं पर्यटन पर भी कोरोना वायरस का बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed