फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा के स्कूल में हुई थी रिया चक्रवर्ती की पढ़ाई, चुलबुलापन आज भी याद करते हैं बचपन के दोस्त

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
सार

जीएम खान बताते हैं कि रिया डांस और म्यूजिक को काफी पसंद करती थी। नए फैशन के कपड़े पहनने में उसकी रुचि थी। रिया सेना के हर कार्यक्रम में हिस्सा लेती थी। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Read In Agra St. Clairs School Know About Childhood
जन्मदिन के एक कार्यक्रम में रिया चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। रिया चक्रवर्ती के बारे में हर कोई जानना चाहता है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने आगरा में बचपन गुजारा था, इस बात को सुनकर हर कोई हैरान हो सकता है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पांचवीं से दसवीं कक्षा (2003 से 2008) तक आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल में पढ़ी हैं। सेना में अधिकारी रहे उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती की उस दौरान आगरा में तैनाती रही। रिया पढ़ाई में होशियार होने के साथ ही डांस, म्यूजिक और खेल में अव्वल थी। सातवीं क्लास में उसने एमटीवी के एक शो में भाग लिया था। यहीं से उसका ग्लैमर की दुनिया के प्रति आकर्षण बढ़ा।
Rhea Chakraborty Read In Agra St. Clairs School Know About Childhood
जन्मदिन के एक कार्यक्रम में रिया चक्रवर्ती अपने दोस्तों के साथ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के पिता सेना में डाक्टर थे। इंद्रजीत चक्रवर्ती आर्मी स्टेशन के क्वार्टर में रहते थे। वर्ष 2003 में उनकी पोस्टिंग आगरा में हुई थी। रिया चक्रवर्ती की उम्र उस समय 13-14 साल की थी। रिया और उसके भाई शौविक का दाखिला सेंट क्लेयर्स स्कूल में हुआ था। वर्ष 2003 से 2005 के बीच रिया ने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की।
Rhea Chakraborty Read In Agra St. Clairs School Know About Childhood
कर्नल ( रिटायर्ड ) जीएम खान - फोटो : अमर उजाला
यहां उनके पड़ोसी कर्नल (रिटायर्ड) जीएम खान थे। खान ने बताया कि रिया आम लड़कियों से अलग थी। उसे फैशनेबल कपड़े पसंद थे, नया कलेक्शन आने के इंतजार में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Read In Agra St. Clairs School Know About Childhood
जन्मदिन के एक कार्यक्रम में रिया चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
कर्नल खान की बेटी शाहजिया बताती हैं, रिया से उसकी गहरी दोस्ती थी। हालांकि दोनों के स्कूल अलग थे, रिया सेंट क्लेयर्स में थी और वह आर्मी स्कूल में लेकिन शाम को पार्क दोनों साथ जाते थे। 2003 में रिया पांचवीं में थी, वह चौथी में। रिया सेंट क्लेयर्स में सातवीं तक पढ़ी थी। 

गजब की एंकरिंग करती थी
शाहजिया बताती हैं कि  रिया नृत्य, गायन में हमेशा अव्वल रही। बास्केटबॉल प्रतियोगिता भी जीती। वह स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच को संभालती थी, गजब की एंकरिंग करती थी।
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Read In Agra St. Clairs School Know About Childhood
स्कूल के दिनों की गतिविधि के दौरान रिया का फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की पांच सहेलियां बन गई अधिकारी
रिया की स्कूल में 10 से ज्यादा सहेलियां थीं। सेंट क्लेयर्स स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर अजीत सिंह ने बताया कि उसकी पांच सहेलियां राजपत्रित अधिकारी बनीं। इनमें प्रतीक्षा गोलस, विन्सी, रीता शर्मा, नताशा वर्मा हैं। रिया स्कूल की बास्केटबॉल टीम की सदस्य थी। उसमें गजब का टैलेंट था, जितनी पढ़ाई और खेल में होशियार थी, उतनी ही गायन और नृत्य में।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed