फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, गांवों में भरा पानी, आवागमन के रास्ते कटे, देखें तस्वीरें

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
सार

  • प्रभावित इलाकों में नहीं लौट पा रही राहत
  • किसान हो रहे परेशान

विज्ञापन
Ganga River Water Cut Roads Of Villages
कादरगंज गंगा ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तीन दिन से घट रहे जलस्तर में शुक्रवार को फिर से 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। इससे कछला पुल पर यह 163.50 मीटर हो गया है। इससे गंगा के निचले इलाकों में फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।  
Ganga River Water Cut Roads Of Villages
सड़कों पर भरा गंगा का बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
निचले इलाकों से पानी की निकासी दो दिन से कुछ हद तक शुरू हुई थी। शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर में दोबारा वृद्धि होने से यह निकासी रुक गई। ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। नगला मुंता, नगला मोहन, खिमाई नगला, पनसोती नगला, नगला मनी, नगला खेड़ा, नगला डामर, जिजौल, नगला खुर्द, बझेरा, नगला जगमोहन, नौली फतुहाबाद, रामताल, टिकुरी नगला, नगला दुलार, सिकहरा में गंगा की बाढ़ का पानी भरा हुआ है। 
 
Ganga River Water Cut Roads Of Villages
गांव में झोंपड़ी के निकट पहुंचा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को जो राहत मिलने की उम्मीद थी वह अभी मिलती नजर नहीं आ रही। ग्रामीणों की परेशानियां फिर से बढेंगी। कादरगंज के असलम खान ने बताया कि अभी भी तमाम गांव में पानी भरा हुआ है। किसानों को परेशानियां हो रही हैं। आवागमन के रास्ते कटे हुए हैं और नावों पर मल्लाह भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga River Water Cut Roads Of Villages
जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
छोड़े गए पानी का लेखा जोखा
- 74782 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 74773 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 90858 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
विज्ञापन
Ganga River Water Cut Roads Of Villages
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। साधारण बाढ़ के हालात हैं। आबादी इलाके में मामूली रूप से सही पानी का असर पहुंचेगा। सिंचाई विभाग कटान को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। टीमें बांधों और तटबंधों पर नजर बनाए हैं। - पंजाबी सिंह, बाढ़ नियंत्रण प्रभारी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed