फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021: उमंग और उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 celebration in agra
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला

आगरा समेत पूरे ब्रज में गणतंत्र दिवस का पर्व गर्व और जोश के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह वंदेमातरम्...के साथ प्रभातफेरियां निकाली गईं तो सरकारी और अर्द्धसकारी स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा। जिला मुख्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन में परेड की गई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। 




Republic Day 2021 celebration in agra
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ध्वजारोहण किया। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज नलिनी कुमार श्रीवास्तव ने गध्वजारोहण किया। नगर निगम कार्यालय में मेयर नवीन जैन ने गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण किया। इसके बाद कर्मचारियों की शपथ दिलाई। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूक्ष्म रूप से कार्यक्रमों आयोजित किए गए, लेकिन उत्साह की कम नहीं था। लोग हाथों में तिरंगा और मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे। 
Republic Day 2021 celebration in agra
आगरा पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

आगरा के पुलिस लाइन मैदान पर पुलिस के जवानों जोश, साहस और उत्साह से लबरेज होकर परेड की। गणतंत्र दिवस पर आगरा जिले में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। रेंज साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह को गोल्ड और रेंज साइबर थाना में तैनात एसआई चेतन भारद्वार को डीजी का सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। दोनों को यह सम्मान साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए मिला है। उन्होंने कई गैंग को पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021 celebration in agra
विजयी प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देते कुलपति - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.अशोक कुमार मित्तल ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Republic Day 2021 celebration in agra
फिरोजाबाद पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पुलिस लाइन मैदान में परेड का आयोजन किया गया। पुलिस के जवानों ने प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित गए। एटा जिला कारागार के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक पी पी सिंह ने झंडारोहण। इस दौरान जेलर कुलदीप भदौरिया सहित कारागार के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed