फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इसलिए इस्लाम में सबसे पाक महीना है रमजान

Fri, 02 Jun 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
ramzan is a sacred month of muslims for this reason
रमजान मुबारक - फोटो : अमर उजाला
इस्लाम की बुनियाद पांच अरकानों पर टिकी है। तौहीद (कलमा पढ़ना), नमाज अदा करना, रोजा रखना, जकात अदा करना और हज करना। पांच बुनियादों को मानना फर्ज है। इसमें एक को भी नहीं मानने वाला इस्लाम से खारिज माना जाएगा। इन पांचों को मानते हुए जो इंसान इस्लाम में दाखिल होता है। उसकी जिंदगी आसान और खुशगवार गुजरती है। 
ramzan is a sacred month of muslims for this reason
रमजान मुबारक - फोटो : अमर उजाला
इस्लाम की तालीम पर अमल करने वाला इंसान हमेशा ही कामयाब होता है। इनमें हर अरकान की अपनी फजीलत है। पांचों को करना हर मुसलमान के लिए फर्ज भी। इस बारे में मौलाना इकरार हुसैन और हाजी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि पांच अरकान का मानने वाला ही इस्लाम में दाखिल हो सकता है। ये पांच अरकान हैं...
ramzan is a sacred month of muslims for this reason
रमजान मुबारक - फोटो : अमर उजाला
तौहीद (कलमा पढ़ना): अल्लाह को एक मानना। उसकी जात में किसी दूसरे को शरीक न करना। साथ ही अल्लाह के नबी को आखिरी पैगंबर मानना। आखिरी किताब कुरान-ए-पाक है। इसमें पूरा दीन मुकम्मल कर दिया है। तौहीद कुबूल करने के बाद ही इंसान इस्लाम में दाखिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ramzan is a sacred month of muslims for this reason
रमजान मुबारक - फोटो : अमर उजाला
नमाज: हर मुसलमान मर्द और औरत पर पांच वक्त की नमाज फर्ज है। नमाज की छूट किसी भी हालत में नहीं है। जब तक आदमी होश में है, तब उस पर नमाज माफ नहीं है। अगर आदमी सफर में है, तो भी उस पर नमाज की छूट नहीं है। हां आधी नमाज पढ़ सकता है। औरतों के लिए कुछ दिनों के लिए नमाज की छूट है।
विज्ञापन
ramzan is a sacred month of muslims for this reason
ramzan
रोजा: रमजान माह में एक माह के रोजे फर्ज हैं। अल्लाह ताला हमें आजमाता है कि कौन कितना परहेजगार है। रोजे के बारे में अल्लाह ने फरमाया है कि इसका अजर मैं खुद ही दूंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed