{"_id":"593190bc4f1c1b2a54bdb307","slug":"up-police-give-homage-to-its-martyr-of-jawahar-bagh-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ने याद किए जवाहर बाग के जांबाज, सभा से सोशल मीडिया तक दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस ने याद किए जवाहर बाग के जांबाज, सभा से सोशल मीडिया तक दी गई श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार
- फोटो : social media
जवाहर बाग में 2 जून 2016 को हुई हिंसा की पहली बरसी पर शुक्रवार को शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार को याद किया गया। मथुरा और बदायूं में पुलिस अफसरों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सुबह से ही पोस्ट के जरिए शहीद मुकुल और संतोष के बलिदान को याद किया। मथुरा में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुईं।
शहीदों को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य कार्यक्रम मथुरा पुलिस लाइन में हुआ। यहां शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने शहीद अफसरों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, सीओ सिटी जगदीश चंद सिंह, सीओ रिफाइनरी अवनीश कुमार, सीओ महावन सुरेंद्र यादव, आरआई रामनिवास ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीदों को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बदायूं में पूर्व डीजीपी एमसी द्विवेदी और एसएसपी बदायूं ने जवाहर बाग हिंसा में शहीद एएसपी मुकुल द्विवेदी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोशल मीडिया के हर ग्रुप पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव को श्रद्धांजलि देने का क्रम शुरू हुआ तो तारीख बदलने तक जारी रहा। फेसबुक यूजर उनके फोटो टैग कर कमेंट बाक्स में विश्लेषण कर रहे थे कि वह किन हालात में शहीद हुए। उनके लिए न्याय मांग रहे थे।
विज्ञापन
जवाहर बाग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी ने संयुक्त रूप से श्रद्धासुमन अर्पित किए। वृंदावन में भाजपा नगर इकाई ने गोविंद देव पब्लिक स्कूल कैंप कार्यालय पर मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव की शहादत को नमन किया। वृंदावन बाल विकास परिषद ने फ्लेमिंगो प्ले स्कूल में श्रद्धांजलि दी। स्कूली बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इधर शुक्रवार को सुबह बिना अनुमति जवाहर बाग में शहीद अफसरों की याद में हवन कर रहे रालोद नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जवाहर बाग को संवेदनशील मानते हुए पुलिस ने इसे नो एंट्री जोन भी घोषित कर दिया।