फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुनाजल और ब्रज रज लेकर अयोध्या जाएंगी साध्वी ऋतंभरा, कहा-पूरा हुआ सपना

Mon, 03 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir: Sadhvi Ritambhara Will Go Ayodhya With Yamuna Jal And Braj Raj
यमुना जल के साथ साध्वी ऋतंभरा - फोटो : अमर उजाला
अवध में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला में यमुनाजल मिश्रित पवित्र ब्रजरज समाविष्ट होगी। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की साध्वी ऋतंभरा वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित ब्रजरज लेकर अयोध्या रवाना होंगी।

 
Ram Mandir: Sadhvi Ritambhara Will Go Ayodhya With Yamuna Jal And Braj Raj
पूजा अर्चना के दौरान साध्वी ऋतंभरा - फोटो : अमर उजाला
हिंदूवादी संगठनों के लंबे आंदोलन की श्रृंखला के बाद उच्चतम न्यायालय ने अपने एतिहासिक फैसले में अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। भूमिपूजन के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। 
 
Ram Mandir: Sadhvi Ritambhara Will Go Ayodhya With Yamuna Jal And Braj Raj
वृंदावन में संतों के साथ साध्वी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास देश के प्रमुख संतों के सानिध्य में मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। मंदिर की आधारशिला में देश के प्रमुख तीर्थों की मिट्टी, पवित्र नदियों, कुंडों का जल, मंदिर देवालयों के पूजित तत्व का समावेश भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir: Sadhvi Ritambhara Will Go Ayodhya With Yamuna Jal And Braj Raj
संतों के साथ साध्वी - फोटो : अमर उजाला
श्री रामजन्मभूमि आंदोलन में महती भूमिका का निर्वहन करने वालीं साध्वी ऋतंभरा ब्रज के प्रमुख स्थलों, मंदिर देवालयों, कुंडों और यमुना जल लेकर अयोध्या रवाना हो रही हैं। उससे पूर्व प्रमुख संतों-महंतों के सानिध्य में प्राचीन केशीघाट पर आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक क्रियाओं के साथ विधिवत यमुना पूजन किया गया। 
 
विज्ञापन
Ram Mandir: Sadhvi Ritambhara Will Go Ayodhya With Yamuna Jal And Braj Raj
केशी घाट पर पूजा अर्चना के दौरान साध्वी व अन्य संत - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के प्रमुख स्थल बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन, रमणरेती आदि के गोस्वामी जन व आचार्यों ने साध्वी को ब्रजरज, कुंडों का जल, मंदिर की प्रसादी भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज वह बहुप्रतीक्षित स्वप्न पूर्ण होने जा रहा है, जिसके लिए हिंदू समाज के लाखों लोगों ने आंदोलन कर सामाजिक चेतना को जागृत करके अपना बलिदान दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed