{"_id":"5f26bfd28ebc3e63a9303f15","slug":"double-murder-in-mainpuri-village-nagala-vichitra-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी दोहरा हत्याकांडः मासूम ने रोते हुए बताया पापा ने मारा है मम्मी को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी दोहरा हत्याकांडः मासूम ने रोते हुए बताया पापा ने मारा है मम्मी को...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
सार
पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
1 of 7
मृतक संजीव का फाइल फोटो और गांव में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के गांव नगला विचित्र में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बताने से बच रहे थे। पुलिस ने जब मृतका के शव के पास रो रहे उसके छह साल के बेटे को सहमे खड़ा देखा तो उसे अलग ले जाकर पूछा। बच्चे ने घटना को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी। मासूम ने रोते हुए बताया कि पापा ने ही मम्मी को मारा है।
2 of 7
मृतक संजीव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मासूम के मुंह से घटनाक्रम सुनने के बाद अधिकारियों के सामने घटना की पूरी तस्वीर साफ हो गई। आरोपी गौरव की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। जांच पड़ताल के दौरान मृतक संजीव की बहन ने बताया कि भाई शादीशुदा था। करीब एक वर्ष पूर्व भाभी सुशीला की मौत हो गई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरी ओर पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहती। मृतकों के घर के बाहर व गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं लगातार पुलिस स्थिति की निगरानी कर रही है।
3 of 7
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव नगला विचित्र में रविवार की सुबह गांव निवासी संजीव लोधी (21) पुत्र छविनाथ और रीतू (25) पत्नी गौरव लोधी के शव मिले थे। सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। संजीव का शव गांव निवासी डिप्टी सिंह के मकान के पीछे तथा रीतू का शव कुछ दूरी पर हाकिम सिंह के मकान के पास पड़ा था। दोनों के गले व शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे थे। जिन्हें देखकर लग रहा था कि पीटने के बाद दोनों की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जानकारी जुटाई। एसपी के अनुसार मृतका का पति गौरव शनिवार की देर रात चचेरे भाई अमित, सुमित और ताऊ राधेश्याम के साथ कहीं से लौटकर घर आया था। घर पर संजीव लोधी और पत्नी रीतू को आपत्तिजनक स्थिति में देख वह आपा खो बैठा। इसी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करते मृतक संजीव के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर मृतक संजीव के पिता छविनाथ की ओर से गौरव, अमित, सुमित और राधेश्याम के विरुद्ध पुत्र व रीतू की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात नामजद लोग घर आए और कहा कि तुम्हारा बेटा हमारी बहू से मेलजोल रखता है। इसके चलते हमारी बदनामी हो रही है। उससे बात करने की कहकर साथ ले गए थे। रविवार की सुबह दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।