मथुरा के फरह स्थित हाथी संरक्षण केंद्र में गुरुवार को राजू नाम के हाथी की आजादी की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई। केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटकर 'राजू' की आजादी का जश्न मनाया गया। सभी हाथियों को केक खिलाया गया।
2 of 5
पांच साल पहले की तस्वीर
- फोटो : Wildlife SOS
प्रयागराज में यह हाथी कई वर्षों तक बेड़ियों में जकड़ा रहा। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पांच साल पहले उसे मुक्त कराया था। इसके बाद उसे हाथी संरक्षण केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
3 of 5
राजू की आंखों से निकलते आंसू
- फोटो : Wildlife SOS
एसओएस की टीम ने बताया कि जब इस हाथी को मुक्त कराया गया, तब उसकी हालत देखी नहीं जाती थी। उसके पैरों में गहरे घाव हो गए थे। टीम के लोगों ने राजू की आंखों में आंसू तक देखे थे।
4 of 5
'राजू' ने मनाई आजादी का पांचवीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
हाथी संरक्षण केंद्र ने इस हाथी को 'राजू' नाम दिया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इस दौरान 'राजू' के खानपान का विशेष ख्याल रखा गया। आज 'राजू' पूरी तरह स्वस्थ है और खुद को आजाद महसूस करता है।
5 of 5
एसओएस टीम ने बनाया केक
- फोटो : अमर उजाला
हाथी संरक्षण केंद्र में 4 जुलाई को 'राजू' की आजादी के पांच साल पूरे हो गए। इस मौके पर फल और सब्जियों से बना केक काटा गया। इस दौरान राजू को मुक्त कराने वाली वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम भी मौजूद रही।