फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हाथी संरक्षण केंद्र में 'राजू' ने मनाई 'आजादी' की पांचवीं वर्षगांठ, केक काटा

Fri, 05 Jul 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Raju Elephant celebrated freedom in Wildlife SOS Elephant Conservation and Care Center mathura
हाथी संरक्षण केंद्र में राजू - फोटो : Wildlife SOS
मथुरा के फरह स्थित हाथी संरक्षण केंद्र में गुरुवार को राजू नाम के हाथी की आजादी की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई। केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटकर 'राजू' की आजादी का जश्न मनाया गया। सभी हाथियों को केक खिलाया गया। 
Raju Elephant celebrated freedom in Wildlife SOS Elephant Conservation and Care Center mathura
पांच साल पहले की तस्वीर - फोटो : Wildlife SOS
प्रयागराज में यह हाथी कई वर्षों तक बेड़ियों में जकड़ा रहा। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पांच साल पहले उसे मुक्त कराया था। इसके बाद उसे हाथी संरक्षण केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। 
Raju Elephant celebrated freedom in Wildlife SOS Elephant Conservation and Care Center mathura
राजू की आंखों से निकलते आंसू - फोटो : Wildlife SOS
एसओएस की टीम ने बताया कि जब इस हाथी को मुक्त कराया गया, तब उसकी हालत देखी नहीं जाती थी। उसके पैरों में गहरे घाव हो गए थे। टीम के लोगों ने राजू की आंखों में आंसू तक देखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Elephant celebrated freedom in Wildlife SOS Elephant Conservation and Care Center mathura
'राजू' ने मनाई आजादी का पांचवीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
हाथी संरक्षण केंद्र ने इस हाथी को 'राजू' नाम दिया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इस दौरान 'राजू' के खानपान का विशेष ख्याल रखा गया। आज 'राजू' पूरी तरह स्वस्थ है और खुद को आजाद महसूस करता है।  
विज्ञापन
Raju Elephant celebrated freedom in Wildlife SOS Elephant Conservation and Care Center mathura
एसओएस टीम ने बनाया केक - फोटो : अमर उजाला
हाथी संरक्षण केंद्र में 4 जुलाई को 'राजू' की आजादी के पांच साल पूरे हो गए। इस मौके पर फल और सब्जियों से बना केक काटा गया। इस दौरान राजू को मुक्त कराने वाली वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम भी मौजूद रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed