{"_id":"5f2a9ee68ebc3eaae2694cbb","slug":"raja-mansingh-murder-case-accused-sick-in-mathura-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजा मान सिंह हत्याकांडः सजा काट रहे तीन दोषी बीमार, जेल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा मान सिंह हत्याकांडः सजा काट रहे तीन दोषी बीमार, जेल अस्पताल में भर्ती
Thu, 06 Aug 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजा मान सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा मान सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तत्कालीन सीओ सहित अन्य दो दोषी बीमार हो गए हैं। तीनों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजा मान सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राजा मानसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह उस समय चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः चश्मदीद ने बताई वारदात, एक गोली ने सीना छुआ तो एक ने कान...
ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः चश्मदीद ने बताई वारदात, एक गोली ने सीना छुआ तो एक ने कान...
राजा मानसिंह हत्याकांड के दोषी कान सिंह भाटी डिप्टी एसपी को ले जाती पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर के राजा मान सिंह को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में मथुरा जेल में बंद तीन दोषियों तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी, तत्कालीन एसएचओ वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल शेर सिंह की बुधवार को तबियत खराब हो गई। उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोषियों को न्यायालय ले जाती पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विगत 22 जुलाई को हत्या का निर्णय आने के बाद सभी 11 दोषियों को अस्थाई जेल भेजा गया था, जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच दिन बाद सभी को जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि निर्णय देते समय भी न्यायालय ने सभी दोषियों के चिकित्सकीय इलाज आदि करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के वकील नंदकिशोर उपमन्यु (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि तीनों बंदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं हैं लेकिन उम्रदराज होने के कारण सभी बीमारियों से ग्रसित हैं।