फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजा मान सिंह हत्याकांडः सजा काट रहे तीन दोषी बीमार, जेल अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Aug 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raja Mansingh Murder Case Accused Sick In Mathura Jail
राजा मान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजा मान सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तत्कालीन सीओ सहित अन्य दो दोषी बीमार हो गए हैं। तीनों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Raja Mansingh Murder Case Accused Sick In Mathura Jail
राजा मान सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राजा मानसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह उस समय चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः चश्मदीद ने बताई वारदात, एक गोली ने सीना छुआ तो एक ने कान...
Raja Mansingh Murder Case Accused Sick In Mathura Jail
राजा मानसिंह हत्याकांड के दोषी कान सिंह भाटी डिप्टी एसपी को ले जाती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर के राजा मान सिंह को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में मथुरा जेल में बंद तीन दोषियों तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी, तत्कालीन एसएचओ वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल शेर सिंह की बुधवार को तबियत खराब हो गई। उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें-  राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Mansingh Murder Case Accused Sick In Mathura Jail
दोषियों को न्यायालय ले जाती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विगत 22 जुलाई को हत्या का निर्णय आने के बाद सभी 11 दोषियों को अस्थाई जेल भेजा गया था, जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच दिन बाद सभी को जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि निर्णय देते समय भी न्यायालय ने सभी दोषियों के चिकित्सकीय इलाज आदि करने का आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
Raja Mansingh Murder Case Accused Sick In Mathura Jail
बचाव पक्ष के वकील नंदकिशोर उपमन्यु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि तीनों बंदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं हैं लेकिन उम्रदराज होने के कारण सभी बीमारियों से ग्रसित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed