आज (21 जून) को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया रहा है। लोगों में योग दिवस के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके तहत आगरा और आसपास के कई जिलों में लोगों ने योग किया।
2 of 8
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से खेलगांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खुद को फिट रखने के लिए योग किया।
3 of 8
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आगरा विश्वविद्यालय में योग का आयोजन किया गया है। यहां पर भी लोगों ने योग किया। पुलिस लाइन में एसएसपी अमित पाठक के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने भी योग किया।
4 of 8
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
छावनी अस्पताल में योग दिवस के मौके पर छात्रों ने योग के फायदे को गिनाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां छात्रों के अलावा तमाम लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिरकत की।
5 of 8
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
योगदा सत्संग सोसाइटी की ओर से विजय नगर में योग दिवस मनाया गया। जहां काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। यहां लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।