भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का मानना है कि 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में इंडिया मजबूत दावेदार है। बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी तीनों ही क्षेत्र में टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं। जुलाई में होने वाले टीम के इंग्लैंड दौरे को फायदेमंद बताया। उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे यादगार पल के बारे में भी बताया।
तस्वीरें: क्रिकेट के 'भगवान' से जुड़ा है तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की जिंदगी का सबसे यादगार पल
2 of 6
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की श्रीमती वैजंती देवी क्रिकेट एकेडमी का एक साल पूरा होने पर सोमवार को क्रिकेटर मोहित शर्मा बतौर मुख्य अतिथि यहां पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता के दौरान 2015 में हुए विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रगान बजते ही ऊर्जा का नया संचार हो जाता है। यही पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम को ताकत देता है।
तस्वीरें: क्रिकेट के 'भगवान' से जुड़ा है तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की जिंदगी का सबसे यादगार पल
3 of 6
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मोहित शर्मा ने कहा कि जब भी पाक के खिलाफ मैच होता है तो उनकी भुजाएं फड़कने लगती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में स्थान बनाना है, तो उसे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम में पहुंचने का यह ही सबसे अहम रास्ता है।
तस्वीरें: क्रिकेट के 'भगवान' से जुड़ा है तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की जिंदगी का सबसे यादगार पल
4 of 6
गेंदबाज मोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर मोहित शर्मा के लिए सचिन तेंदुलकर का विकेट लेना उनके करियर का कभी नहीं भुला देने वाला क्षण था। उन्होंने बताया कि सन 2013 में लाहली क्रिकेट ग्राउंड, रोहतक में मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे सचिन तेंदुलकर का जब विकेट लिया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी धारदार गेंदबाजी का श्रेय मोहित हरियाणा की ओर से खेल चुके गेंदबाज जोगेंद्र शर्मा को देते हैं।
तस्वीरें: क्रिकेट के 'भगवान' से जुड़ा है तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की जिंदगी का सबसे यादगार पल
5 of 6
क्रिकेटर दीपक चाहर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय ए क्रिकेट टीम से खेल रहे शहर के तेज गेंदबाज दीपक चाहर से मोहित शर्मा काफी प्रभावित हैं। उनका कहना था कि गेंदबाजी और फिटनेस में उन्होंने दीपक से बहुत कुछ सीखा है। उन्हें उम्मीद है कि दीपक भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में दिखाई देंगे।