फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: गुयाना के राष्ट्रपति ने किया ताज का दीदार, गाइड से पूछा- क्या इसे बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटे गए थे

Wed, 11 Jan 2023 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
President of Guyana Mohd. Irfan Ali visited TajMahal in Agra
ताज देखने पहुंचे गुयाना के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली आगरा आए। ताजनगरी में खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज तक तीन जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। ताज के गेट पर बृज की धरोहर मयूर नृत्य के जरिए राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंचे गुयाना के राष्ट्रपति शाम 5:30 बजे ताजमहल पहुंचे और एक घंटे तक अंदर रहे। यहां उन्होंने हल्के कोहरे के साए में ताजमहल को निहारा। 


उन्होंने गाइड नितिन सिंह से पूछा कि क्या ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काट दिए गए थे ? ऐसा उन्होने सुना है, जिस पर गाइड नितिन सिंह ने उन्हें सच्चाई से अवगत कराया और कहा कि ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह काले ताजमहल के बारे में राष्ट्रपति इरफान अली ने पूछा, जिसे गाइड ने कहानी बताया और महताब बाग को गुंबद से ही दिखाकर उसका इतिहास बयां किया।
President of Guyana Mohd. Irfan Ali visited TajMahal in Agra
राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला

ताज के दमकते पत्थरों का रहा आकर्षण

इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए गुयाना के राष्ट्रपति ने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। यहां शाहजहां और मुमताज महल की कब्र को देखने पर उन्होंने रंगीन पत्थरों के चमकने पर अचरज जताया और टार्च की रोशनी में दमकते संगमरमर का वीडियो अपनी टीम के वीडियोग्राफर को बुलाकर दोबारा बनवाया। यहां कुरआन की आयतों के बारे में उन्होंने गाइड नितिन सिंह से जानकारी की।
President of Guyana Mohd. Irfan Ali visited TajMahal in Agra
विजिटर बुक पर लिखी शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला

गॉड ब्लैस पीपुल ऑफ आगरा एंड इंडिया

ताजमहल में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा.राजकुमार पटेल ने उनका स्वागत किया। रॉयल गेट पर विजिटर बुक में गुयाना के राष्ट्रपति ने एक ओर लिखा कि गॉड ब्लैस दि पीपुल आफ आगरा एंड इंडिया। उसके बराबर ही उन्होंने कमेंट में लिखा कि भारत ने दुनिया को ताजमहल के रूप में दुनिया को तोहफा दिया है। यह प्यार के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने गाइड से कहा कि वह दोबारा परिवार के साथ ताजमहल देखने जरूर आएंगे। ताजमहल बेमिसाल है। जितना ताजमहल के बारे में सुना था, उससे बेहतर निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
President of Guyana Mohd. Irfan Ali visited TajMahal in Agra
राष्ट्रपति ने गाइड से पूछे कई सवाल। - फोटो : अमर उजाला
गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली ने ताजमहल का दीदार करने के दौरान गाइड से पूछा कि क्या ताज बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटे गए थे ?  इस पर गाइड नितिन सिंह ने वास्तविक कहानी बताई और कहा कि ऐसा नहीं हुआ। वह महज एक मिथक है। 
विज्ञापन
President of Guyana Mohd. Irfan Ali visited TajMahal in Agra
राष्ट्रपति ने खिंचवाई कई तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला
रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे। यहां भ्रमण के दौरान उन्होंने कई सारी तस्वीरें खिचाईं। उन्होंने ताज के अलावा अन्य ऐतिहासिक इमारते भी देखीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed