{"_id":"63bec21b07625d0e526a4c1c","slug":"minimum-temperature-reaches-7-degree-and-cold-wave-and-meltdown-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kasganj Weather News: शीतलहर व गलन बरकरार, न्यूनतम पारा 7 डिग्री पहुंचा, घरों में दुबकने को लोग मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj Weather News: शीतलहर व गलन बरकरार, न्यूनतम पारा 7 डिग्री पहुंचा, घरों में दुबकने को लोग मजबूर
Wed, 11 Jan 2023 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को कोहरे की चादर थोड़ी हल्की हुई, लेकिन शीतलहर जारी रहा। इसके चलते बुधवार को न्यूनतम पारा 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस दौरान दोपहर 2 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। लेकिन धूप हल्की रहने के कारण लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली।
ठंड की वजह से सड़कों पर दिखे इक्का-दुक्का लोग
- फोटो : अमर उजाला
रात्रि कालीन पांच बस सेवा रही निरस्त
जिले में कोहरे और ठंड का असर बस और रेल यातायात पर दिख रहा है। कासगंज डिपो से रात्रि कालीन बस सेवा बु्धवार को भी निरस्त रही। इसके अलावा पांच ट्रेनों के संचालन पर असर दिखा। ये ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से जंक्शन पर पहुंची। गोमती नगर एक्सप्रेस 11.40 बजे के स्थान पर 12.38 बजे, काशीपुर कासगंज पैसेंजर 12.43 के स्थान पर 1.24 बजे, मथुरा कासगंज पैसेंजर 8.40 बजे के स्थान पर 8.54 बजे, भरतपुर पैसेंजर 11 बजे के स्थान पर 11.55 बजे, अछनेरा पैसेंजर दोपहर 2.20 बजे के स्थान पर 2.39 बजे जंक्शन पर पहुंची। जबकि सुबह 4 बजे दिल्ली जाने वाली बस 4.50 बजे डिपो से निकली। अन्य बसों के संचालन पर भी असर देखा गया।
ठंड की वजह से सीएचसी में मरीजों की संख्या घटी
- फोटो : अमर उजाला
अमांपुर में सर्दी का प्रकोप लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकतर लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 160 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित थे। खुजली की समस्या मरीजों को परेशान कर रही थी। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी गई।
इससे पहले प्रतिदिन औसतन 90 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे। लेकिन मंगलवार को अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य केंद्र भर गया। डाक्टर लगातार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देते नजर आए। पीएचसी के डॉक्टर गौरव तोमर ने बताया इन दिनों अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम के हैं। मंगलवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रही। खुजली की समस्या भी मरीजों को हो रही है। बच्चों को इस सर्दी से बचाने की जरूरत है। बच्चों में निमोनिया होने का खतरा इन दिनों ज्यादा है। बच्चों को अच्छे से गर्म कपड़े पहनाने की जरूरत है।

ठंड से घरों में दुबके लोग
- फोटो : अमर उजाला