Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SN Medical College: एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल, पसीने से तरबतर हुए मरीज; हुआ बुरा हाल

Tue, 11 Jun 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 09:27 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में मरीज परेशान हो गए। डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान जेनरेटर भी नहीं चला। 
 

विज्ञापन
power failure in SN's OPD for one and a half hour patients were drenched in sweat
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को आए मरीज गर्मी के कारण पसीने से तरबतर हो गए। यहां डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाने से इस स्थिति का सामना करना पड़ा। बाद में ब्लड बैंक की ओर के जेनरेटर से कनेक्शन कर ओपीडी की आपूर्ति सुचारू की गई।


एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 2079 मरीज पहुंचे, जिनके साथ उनके इतने ही तीमारदार भी थे। गर्मी और उमस के बीच यहां सुबह 11 बजे बिजली गुल हो गई। मरीज गर्मी से परेशान हो गए। जानकारी की गई तो पता चला जिस ट्रांसफार्मर से ओपीडी, मेडिसिन वार्ड, एकेडमिक सेक्शन और प्राचार्य कार्यालय की आपूर्ति होती है, वह ओवरलोड हो गया है। इस बीच जेनरेटर भी नहीं चला। डेढ़ घंटे तक मरीज परेशान होते रहे। कुछ मरीजों ने शोर मचाया और हंगामा किया, तब जेनरेटर के जरिए आपूर्ति चालू की गई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफार्मर गर्मी में ओवरलोड होने के कारण यह दिक्कत आई। जेनरेटर और दूसरी जगह के ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति बहाल कर दी गई।
 
Trending Videos
power failure in SN's OPD for one and a half hour patients were drenched in sweat
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सबसे ज्यादा 587 मरीज मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए पहुंचे। गर्मी के कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द के मरीजों की संख्या में अभी कमी नहीं आई है।
power failure in SN's OPD for one and a half hour patients were drenched in sweat
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
टीबी और चेस्ट विभाग में 240, त्वचा रोग में 274, बाल रोग में 207, महिला रोगों में 231, ईएनटी में 177, सर्जरी में 104 और हड्डी रोग विभाग में 318 मरीज पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
power failure in SN's OPD for one and a half hour patients were drenched in sweat
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा ने अस्पतालों और क्लीनिकों में चलाई जा रही दवाओं की ऐसी दुकानों को बंद करने की मांग की है, जो लाइसेंस के बिना चल रही हैं।
विज्ञापन
power failure in SN's OPD for one and a half hour patients were drenched in sweat
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि कई दुकानों पर मोनोपॉली की दवाओं को बेचा जा रहा है। ड्रग विभाग के अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed