फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कभी यूपी पुलिस में दरोगा रहे...अब मोदी 3.0 सरकार में दूसरी बार ली मंत्री पद की शपथ; रोचक है राजनीतिक सफर

Mon, 10 Jun 2024 09:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
SP Singh Baghel Minister In Modi Government Know About His Political Career
प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्रिमंडल में रविवार को शपथ लेने वाले प्रो. एसपी सिंह बघेल पर मोदी सरकार ने दूसरी बार भरोसा जताया है। आगरा मंडल में केवल बघेल को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। वह आगरा से लगातार दूसरी बार निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। बताया जाता है कि 1982-83 में एसपी सिंह बघेल समेत कुछ युवाओं की उत्तर प्रदेश में नौकरी लगी थी। उन्होंने मुरादाबाद में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग ली। इसके बाद 31 दिसंबर 1983 को मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड हुई। वहीं 16 जनवरी 1984 को बघेल को पहली तैनाती मेरठ में मिली।


खास बात यह है कि उन्हें सबसे वीआईपी थाना सिविल लाइन की जिम्मेदारी मिली थी। यही नहीं इस दौरान एसपी बघेल का दबदबा बढ़ता चला गया। 1987 के दंगों की जांच की कमान भी बघेल को सौंपी गई। बताया गया कि जब उन्हें मेरठ से तीन महीने की स्पेशल ड्यूटी के लिए लखनऊ भेजा गया तो वहां उनकी ड्यूटी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगा दी गई। बस फिर यहीं से उनके राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत हो गई।
SP Singh Baghel Minister In Modi Government Know About His Political Career
प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से दूसरी बाद जीत दर्ज करने वाले सांसद सत्यपाल सिंह बघेल यानी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिर जगह मिली है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव से नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल तक का सफर पूरा किया है। केंद्रीय मंत्री बनने में उनका अनुभव काम आया।  एसपी सिंह बघेल के राजनीतिक सफर की कहानी रोचक और दिलचस्प है। 
SP Singh Baghel Minister In Modi Government Know About His Political Career
प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
SP Singh Baghel Minister In Modi Government Know About His Political Career
प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे।
 
विज्ञापन
SP Singh Baghel Minister In Modi Government Know About His Political Career
प्रो एसपी सिंह बघेल - फोटो : संवाद
2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed