फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला विश्वकप में पूनम तोड़ सकती है 10 साल पुराना रिकॉर्ड, महज दो विकेट का फासला

Thu, 27 Feb 2020 09:25 AM IST
Abhishek Saxena ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, आगरा
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 Feb 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Poonam Yadav Can Creat History in Womens T20 World Cup
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
लेग स्पिनर पूनम यादव की फिरकी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन गई है। विश्वकप में खेले गए दो ही मैचों में पूनम में सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इससे वह 10 साल पुराने भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई हैं। विश्वकप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड डायना डेबिट के नाम पर दर्ज है। पूनम उससे महज दो विकेट दूर रह गई हैं।

 
Poonam Yadav Can Creat History in Womens T20 World Cup
माता-पिता के साथ पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
महिला टी-20 वर्ल्डकप का पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के बीच खेला गया। इसमें भारतीय बल्लेबाजी महज 132 रन बनाकर सिमट गई। लेकिन आगरा की लेग स्पिनर पूनम यादव ने अपनी फिरकी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कुछ ऐसा नचाया कि भारतीय टीम 15 रन से मैच जीत गई। पूनम ने इस मैच में 19 रन देकर चार बल्लेबाजों को चलता किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। दूसरे मैच में उन्होंने तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया। इससे उनके विकेटों की संख्या दो ही मैच में 7 पहुंच गई है। इसी के चलते वह 10 साल पहले डायना डेबिट के बनाए रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है। 
Poonam Yadav Can Creat History in Womens T20 World Cup
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
डायना ने 2010 के विश्वकप में 4 मैच खेलकर नौ विकेट चटकाए थे। पूनम दो ही मैच में सात खिलाड़ियों को आउट कर चुकी हैं, जबकि अभी उन्हें कम से कम दो मैच और खेलने हैं। वहीं टीम इंडिया यदि फाइनल तक का सफर तय करती है तो पूनम के पास चार मैच और खेलने का मौका होगा। ऐसे में
यदि वह इसी फॉर्म को जारी रखती हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि पूनम डायना डेबिट का रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Yadav Can Creat History in Womens T20 World Cup
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
लेग स्पिनर पूनम की नजर भारतीय रिकॉर्ड के साथ ही विश्व रिकॉर्ड पर भी रहेगी। एक वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड की अन्या श्रुबसोलें के नाम है। अन्या  ने 2014 विश्वकप में 13 विकेट चटकाए थे, फिलहाल पूनम इस विश्वकप में दो मैच में 7 विकेट लेकर सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे (05) हैं।
 
विज्ञापन
Poonam Yadav Can Creat History in Womens T20 World Cup
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : Twitter/@poonam_yadav24
विश्वकप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जहां तक ऑस्ट्रेलिया का सवाल है तो यह टीम सबसे ज्यादा चार बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने एक-एक बार यह ट्रॉफी जीती है, लेकिन पहले मैच में पूनम की गेंदबाजी के आगे जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घुटने टेके हैं, उसके बाद से क्रिकेट पंडितों की राय बदलती नजर आ रही है। दो मैच के प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम ने कोई भी खिताब नहीं जीता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed