फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले समझाया, फिर धकियाया, नहीं मानें तो लठियाया, देखें तस्वीरें

Wed, 26 Sep 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Sep 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Police lathicharge on student wing members
छात्रों का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मंगलवार को लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ता सूरसदन तिराहे पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे। वह कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।


पुलिस ने छात्र संगठन के छात्रों और पदाधिकारियों को समझाते हुए विरोध प्रदर्शन के लिए मना किया। 
Police lathicharge on student wing members
प्रदर्शन करते छात्रों को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई के कार्यकर्ता कई दिनों से कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुलपति विश्वविद्यालय के भगवाकरण में लगे हुए हैं। अंकपत्र का रंग बदलने, पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कराने और कुर्सियों का रंग बदले जाने का विरोध किया जा रहा है।

विरोधी स्वर को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। वे उन्हें रास्ता रोकने और काला झंडा  दिखाने से मना करते रहे। 
Police lathicharge on student wing members
छात्रों का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उस दिन भी बल प्रयोग किया था। 24 सितंबर को कुलपति का पुतला फूंका था। विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा, सतीश सिकरवार, अंकुश गौतम, ललित त्यागी, बिलाल अहमद, समाजवादी छात्रसभा के निर्वेश शर्मा, अमित प्रताप यादव, राजन ठाकुर, रवि यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला आने से पहले पुलिस ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में हटने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police lathicharge on student wing members
एक्शन में पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसे देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारी, तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
Police lathicharge on student wing members
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जो मिला, उसपर लाठी चटकी। छात्रसंघ के पदाधिकारी चारों ओर भागते नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed