फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर सफर के दौरान पंक्चर गिरोह से रहें सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 06 Feb 2020 09:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
police issued advisory for the travellers of expressway and national highways
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर अपने वाहन से सफर करने के दौरान पंक्चर गिरोह से सावधान रहें। पुलिस ने जहां इस गिरोह की धरपकड़ के लिए प्लान बनाया है। आगरा के आईजी ए सतीश गणेश ने जहां एक्सप्रेस वे पर पड़ने वाले जिलों की पुलिस को दिशा निर्देश दिए हैं, वहीं लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इससे लोग इस गिरोह के चंगुल में न फंसें। पुलिस की मदद लेने में भी आसानी रहे। 
police issued advisory for the travellers of expressway and national highways
घटनास्थल पर पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस साल पांच और 22 जनवरी को मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट की घटनाएं हुईं। 27 जनवरी को एनएच-2 से कार में जा रहे परिवार को लूटा था। यह सभी घटनाएं टायर किलर को रोड पर डालकर की गईं। चार दिन पहले हरियाणा के पलवल में हाईवे पर भी ऐसी ही वारदात हुई। वहीं एक्सप्रेस-वे पर 24 अक्तूबर 2019 को कार पंक्चर कर लूट की घटना हुई थी।
police issued advisory for the travellers of expressway and national highways
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करते हैं वारदात
एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर आने वाली लेन के बगल से एक रास्ता निकल रहा है। यह सर्विस रोड का काम करता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरोह सर्विस रोड पर ही अपनी बाइक खड़ी करते हैं। इसके बाद दूसरी तरफ की लेन में जाकर टायर किलर को डालते हैं। जैसे ही टायर पंक्चर होता है गिरोह सक्रिय हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police issued advisory for the travellers of expressway and national highways
इसी से टायर पंक्चर करते थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एक कार के पंक्चर होने पर टायर किलर को हटा दिया जाता है, जिससे ज्यादा वाहन पंक्चर होकर न रुके। एक वाहन के रुकने पर एक साथ छह से आठ बदमाश कार को घेर लेते हैं। जिसे लूटना होता है, उसे एक्सप्रेस वे से नीचे ले जाते हैं। इस तरह से दो से तीन वाहनों को पंक्चर करके वारदात करते हैं। लोगों से मोबाइल और लैपटॉप भी छीन लिए जाते हैं। इनको घटनास्थल के आसपास ही फेंक दिया जाता है। इसके बाद बदमाश अंडरपास से उतरकर दूसरी तरफ भाग जाते हैं।
विज्ञापन
police issued advisory for the travellers of expressway and national highways
आईजी ए सतीश गणेश व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा जोन के आईजी ए सतीश गणेश ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि रात के समय एक्सप्रेस वे पर ज्यादा सतर्कता बरती जाए। खासकर अंडरपास के आसपास नजर रखें। सर्विस रोड पर भी पुलिस वाहनों की चेकिंग करे। पीड़ितों की लोकेशन मिलने पर तत्काल मदद करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed