{"_id":"5e397b40ab88663e0e585ca0","slug":"husband-killed-wife-for-being-busy-on-mobile-phone-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोबाइल पर व्यस्त रहती थी पत्नी इसलिए कर दी हत्या', खून से लथपथ पति पहुंचा थाने कबूला जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोबाइल पर व्यस्त रहती थी पत्नी इसलिए कर दी हत्या', खून से लथपथ पति पहुंचा थाने कबूला जुर्म
Wed, 05 Feb 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। घायल आरोपी अपनी मां के साथ सोमवार की रात थाना रामगढ़ पहुंचा। उसने पुलिस को हत्या की जो वजह बताई, वो चौंकाने वाली है।
वारदात के बाद आरोपी के घर पर लटका ताला
- फोटो : अमर उजाला
थाना रामगढ़ क्षेत्र के नूरनगर निवासी पति आसिफ ने सोमवार की रात पत्नी आशमा उर्फ गोला (24) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जान देने का प्रयास किया। चीखपुकार सुन आसिफ की मां राबिया उर्फ रब्बा बेगम जाग गई। खून से लथपथ आसिफ रात को ही मां के साथ थाना रामगढ़ पहुंच गया।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने घायल हत्यारोपी आसिफ को जिला अस्पताल में भेजा। हालत गंभीर होने के कारण उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया। आसिफ के हाथ और चेहरे पर चाकू से प्रहार के निशान हैं। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ मृतका के मायकेवालों को सूचना दी।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतका के मायकेवाले
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी बशीर खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशमा की शादी 14 दिसंबर 2019 को की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक एवं दो लाख नकदी की मांग कर रहे थे। इसके कारण बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतका के मायकेवाले
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ रामगढ़ श्याम सिंह ने कहा कि मृतका के भाई हनीस खां की तहरीर पर महिला के पति आसिफ, देवर वारिश, ससुर इकरार, सास राबिया एवं नाजिम पुत्र इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हत्यारोपी पति का कहना था कि पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी। हरदम मोबाइल बिजी रहती थी। रोकने के बावजूद भी नहीं मानीं, इसलिए हत्या कर दी।