फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सराफ दंपती हत्याकांड में सामने आई चौंकाने वाली बात, एक-दो लाख नहीं करोड़ों की लूट होने की आशंका

Fri, 31 Jan 2020 04:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
police investigation underway in Double Murder Case agra
सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद में सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या के बाद की गई लूट करोड़ों की हो सकती है। उनके परिजनों का कहना है कि वो दुकान से जितना कैश और सोना लाए थे, वो सब बदमाश ले गए। वो लगभग आठ किलो सोना और 50 से 60 लाख कैश लेकर आते थे। हालांकि परिजनों ने पुलिस को इसकी लिखित जानकारी नहीं दी है लेकिन व्यापारी नेताओं को अवगत कराया है।
police investigation underway in Double Murder Case agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा से वरिष्ठ व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल बृहस्पतिवार को परिजनों से मिले। उनका कहना है कि परिवार के लोग एक-एक जेवरात की सूची बना रहे हैं ताकि पुलिस को पूरी जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि घर पर जो 1.5 किलो सोने के जेवरात जो लुटने से बच गए, ये उनकी मां के हैं। ये जेवरात और 10 लाख कैश घर पर ही रहता था। यह नहीं लुटा है।
police investigation underway in Double Murder Case agra
मुकलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुकलेश गुप्ता दुकान से जितना सामान लाते थे, वो पूरा का पूरा लुट गया है। वो साहूकार का काम करते थे, इसलिए ब्याज पर देने के लिए 50-60 लाख कैश रखते थे। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर में सिर्फ यह लिखा था कि कैश और जेवरात लुटे हैं। बाकी ब्योरा बाद में देने के लिए कहा था। यह अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
police investigation underway in Double Murder Case agra
घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सराफ दंपती की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने तीन दिन की मोहलत मांगी थी। शुक्रवार तीसरा दिन है जबकि अब तक सुराग नहीं मिला है। व्यापारियों में भारी गुस्सा है। तीसरे दिन भी बाजार नहीं खुले। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों की भी आवाजाही बनी रही। 
विज्ञापन
police investigation underway in Double Murder Case agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में सपाइयों ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख जताया। सपा नेता ने कहा कि अपराधियों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं है। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्दी और सही खुलासा करने की बात कही। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के पदाधिकारी और सदस्यों ने बृहस्पतिवार को शमसाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed