{"_id":"6404c128bac4236ce3053dc7","slug":"police-following-burqa-woman-lifted-curtain-and-saw-senses-of-female-policeman-flew-away-2023-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: बुर्के के पीछे कौन? पुलिस कर रही थी पीछा, पर्दा उठाकर देखा तो उड़े महिला कांस्टेबल के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बुर्के के पीछे कौन? पुलिस कर रही थी पीछा, पर्दा उठाकर देखा तो उड़े महिला कांस्टेबल के होश
Sun, 05 Mar 2023 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
बुर्का (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा रेलवे स्टेशन पर बुर्के में कौन था? चाल कुछ बदली-बदली थी। शक हुआ तो जीआरपी ने निगरानी शुरू कर दी। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी को संदिग्ध बुर्के वाली के पीछे लगा दिया गया। स्टेशन पर एक जगह उसके कदम रुके तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे टोक दिया। जब महिला पुलिसकर्मी ने बुर्के का पर्दा उठाया, तो उसके होश उड़ गए। पर्दे के पीछे कोई महिला नहीं बल्कि युवक था।
बुर्का
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश से आया था युवक
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्य सर्राफ पुत्र विनोद सर्राफ निवासी ग्राम थाना कोतमा जिला अन्नपुर मध्यप्रदेश शनिवार को मथुरा जंक्शन पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां से वह उसके साथ कहीं जाना चाहता था। अन्य दोस्त उसे कहीं देख ना लें इसलिए उसने बुर्का पहन लिया। जैसे ही उसने जंक्शन में प्रवेश किया वहां पर मौजूद एसआई कुलवीर सिंह को शक गया।
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिस कर्मी ने किया पीछा
जीआरपी के एसआई ने शक की पुष्टि करने के लिए जीआरपी की महिला कर्मी को उसके पीछे भेजा। महिला पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछे चलने के बाद पुलिसकर्मी ने उसे टोकते हुआ रोक लिया। जब उससे बात की तो महिला की बदली अवाज में उसने बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
जाआरपी ने की पूछताछ
इसके बाद युवक को जीआरपी की टीम थाने में ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई, जिसमें पूरा सच खुलकर सामने आ गया। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना ने बताया कि युवक को उसके परिजन के सुपर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला