फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Braj Ki Holi 2023: अद्भुत, अलौकिक...ये ब्रज की होली है, मस्ती में झूम रहे हुरियारे, जन्मस्थान की तस्वीरें

Sat, 04 Mar 2023 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Rangbharni Ekadashi in Mathura Sri Krishna Birthplace See Mathura Holi Photos
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में जहां कन्हैया ने गोपियों के अंग-अंग को श्याम रंग से मदहोश कर दिया हो, उसी ब्रज में उनके जन्मस्थान पर शुक्रवार को रंगों से सराबोर ब्रजवासियों ने धूम मचा दी। ढोल ओर नगाड़ों की थाप पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस कदर नाचे जैसे वह अपने कन्हैया के साथ ही थिरक रहे हों। चारों और अबीर-गुलाल और केसर मिश्रित रंगों की बारिश होती रही।


रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का भव्य आयोजन किया गया। जन्मस्थान के उत्तर मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं की कतार जन्मस्थान के बाहर गेट संख्या एक पर लग गई। जैसे ही मंदिर प्रशासन ने अंदर जाने की अनुमति दी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। दोपहर दो बजे ब्रज के प्रमुख संतों में से एक कार्ष्णि गुरुशरणा नंद महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी के साथ मंच पर मौजूद कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुतियां शुरू कर दीं। चंदा छुप मति जइयो आज श्याम संग होरी खेलूंगी। आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी खेलन आयौ  श्याम आज जाये रंग में बौरो रे आदि भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धाल गुलाल उड़ाते रहे और झूमते रहे। 

Holi 2023 Rangbharni Ekadashi in Mathura Sri Krishna Birthplace See Mathura Holi Photos
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली - फोटो : अमर उजाला

कलाकारों ने राधा कृष्ण की फूलों की होली का अद्भभुत दृश्य पेश किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने भक्तों पर अबीर-गुलाल की वर्षा की। जैसे ही रंगारंग कार्यक्रम और गुलाल की होली का दौर थमा, सजी संवरी हुरियारिनों ने हुरियारों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अलावा सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Holi 2023 Rangbharni Ekadashi in Mathura Sri Krishna Birthplace See Mathura Holi Photos
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं को जांच के बाद ही मिला प्रवेश

श्री कृष्ण जन्मस्थान के अंदर श्रद्धालुओं को गेट संख्या एक तथा तीन पर जांच के बाद ही प्रवेश मिला। इस दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल चार्जर बैटरी, ईअर फोन को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Rangbharni Ekadashi in Mathura Sri Krishna Birthplace See Mathura Holi Photos
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली - फोटो : अमर उजाला

जन्मस्थान के बाहर नाचते रहे हुरियारे

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अंदर जो लोग अपने ढोल नगाड़े नहीं ला पा रहे थे उनके द्वारा जन्मस्थान के बाहर गेट संख्या एक पर होली के गीतों पर नृत्य किया गया।
विज्ञापन
Holi 2023 Rangbharni Ekadashi in Mathura Sri Krishna Birthplace See Mathura Holi Photos
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली - फोटो : अमर उजाला

इतालवी श्रद्धालुओं ने लिया होली का आनंद

भारत ही नहीं विदेशों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का आनंद लिया। इतालवी श्रद्धालुओं के एक दल ने देशी बैंड बाजों पर नत्य किया। दल में 11 युवक युवतियां थे। एलिसी ने बताया कि वह होली का आनंद लेने मथुरा आए हैं और यहां पर एक सप्ताह रुकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed