डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों का विरोध सोमवार को किया गया। एनएसयूआई ने दीवानी चौराहे पर मोटरसाइकिल गिराकर उसको प्रतीकात्मक रूप से वेंटिलेटर पर रखा और ड्रिप चढ़ाकर प्रदर्शित किया गया कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के सदमे में मोटरसाइकिल की ऐसी दशा हुई है। बिना परीक्षा कराए विद्यार्थियों को प्रोन्नति देने, फीस माफ करने आदि मांगों के संबंध में एनएसयूआई की ओर से अनिश्चितकालीन धरना दिया रहा है।
2 of 5
किसानों ने मोटर साइकिल की अर्थी निकाल जमकर नारेबाजी की
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने हीराबाग में मोटर साइकिल की अर्थी निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ गई है। सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों का नियंत्रण अपने हाथों में ले और कीमत तत्काल कम की जाएं। इस दौरान किसान नेता सत्यवीर चौधरी, सौरभ चौधरी, धर्मवीर चौधरी, कुलदीप बघेल, सौरभ गैहार, राहुल बघेल, आशु बघेल, निखिल चौधरी, विशाल बघेल, सुखवीर सिंह, दीपेश जाटव, राजपत बघेल, वकील सिंह रहे।
3 of 5
रालोद ने जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोकदल ने साईं की तकिया से कलक्ट्रेट तक साइकिल चलाकर विरोध किया। कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन और तूफान से किसानों को फसलों में भारी नुकसान हुआ, अब डीजल के रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। जुताई, बुवाई महंगी हो गई है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है, डीजल-पेट्रोल महंगा कर किसान-आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, महेंद्र सिंह फौजदार, जगवीर सिंह, चौधरी बच्चू सिंह, टीकम सिंह, उदय सिंह राणा, ऋषिकेश राणा, रिपुदमन सिंह, मनीष वर्मा, भूरी सिंह, गंगाराम, मान सिंह, भूदेव सिंह, किशन सिंह राणा, नरेश फौजदार, अमित पंडित, संजय चाहर, गौरव चाहर मौजूद रहे।
4 of 5
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत का विरोध किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। राम टंडन ने ज्ञापन पढ़कर सुनाते हुए एसीएम वीरेंद्र मित्तल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत तत्काल घटाने की मांग की।
5 of 5
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार किसान-जन विरोधी है, कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी पेट्रोल 80 रुपये को पार कर गया है। इस दौरान शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल, डॉ. मधुरिमा शर्मा, अश्वनी जैन, पारो शर्मा, मुबारक हुसैन करैशी, अशोक शर्मा, चौधरी बांकेलाल, नंदलाल भारती, मनीष धाकड़, आईडी श्रीवास्तव, समीक्षा दीक्षित, विनोद जरारी, नरेश पिप्पल, प्रमोद गोयल, कपूर चंद रावत, रामप्रकाश रामू, हबीब कुरैशी, मुन्नालाल वर्मा, हारुन रशीद कुरैशी, कपिल गौतम, अजहर वारसी, बुरहान शमसी आदि मौजूद रहे।