फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नालियां न बनने से घरों में आई दरार, लोगों ने चस्पा किए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Wed, 08 Jul 2020 01:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
People Paste Poster House Sold In Village Barhan
नाली न बनने पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद में अहारन ग्राम पंचायत के मजरा जटौआ में रास्ता, नाली आदि नहीं बनने से ग्रामीणों ने मकान बिकाऊ को पोस्टर अपने घर पर चस्पा कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि अफसर और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। 
People Paste Poster House Sold In Village Barhan
गांव में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि जटौआ की कुल आबादी करीब 1100 है। यहां जलनिकासी और रास्ते की समस्या से गांव वाले जूझ रहे हैं। शिकायत पर ही रास्ता और नाली नहीं बनने से नाराज गांव के लोगों ने मंगलवार सुबह मकान बिकाऊ होने का पोस्टर चस्पा कर दिया। ऐसा करीब 10 घरों में किया गया है।
People Paste Poster House Sold In Village Barhan
नाली न बनने पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर चिपकाने वाले देवेंद्र पुत्र रामगोपाल, योगेंद्र पाल पुत्र बाबूलाल, सतीश पुत्र ओमप्रकाश, रविंद्र पुत्र ओमप्रकाश, गोपाल दत्त पुत्र हरी सिंह, धर्मेंद्र पुत्र हरिशंकर , मुकेश पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि मोहल्ले में बरसात के समय घरों तक पानी भर जाता है। पानी से होकर लोग निकलते हैं। सीलन से दीवारों में दरार आ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Paste Poster House Sold In Village Barhan
गांव में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
प्रधान पति संतोष आनंद ने बताया है मोहल्ले में दो पक्षों में आपसी विवाद के कारण खड़ंजा (रास्ता) और नाली बनाने में दिक्कत आ रही है। लॉकडाउन से पहले नाली बनवाने की कोशिश की थी, जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। तब काम बंद कराना पड़ा था। दोनों पक्षों से कई बार बात की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
People Paste Poster House Sold In Village Barhan
मकान बिकाऊ को पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
गांव के निवासी सुरेंद्र मोहन शर्मा  का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से खेत में पानी भर जाता है। इससे दो साल से फसल बर्बाद हो रही है। एसडीएम एत्मादपुर और थाना प्रभारी बरहन को भी कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed