फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव का मकान किया कुर्क, कार्रवाई के दौरान गांव बना छावनी

Wed, 08 Jul 2020 12:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Latest News: Police attached history-sheeter Neeraj Yadav's house in Mainpuri
हिस्ट्रीशीटर नीरज का घर कुर्क - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मैनपुरी जनपद में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) की मौजूदगी में गांव शाहजहांपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव के मकान को कुर्क किया गया। इस दौरान पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। जानिए कौन है नीरज यादव, उसके खिलाफ दर्ज हैं कितने मुकदमे...
Kanpur Encounter Latest News: Police attached history-sheeter Neeraj Yadav's house in Mainpuri
गांव शाहजहांपुर में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव लंबे समय पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वर्ष 2017 में एक बार पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए थे। नीरज के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या आदि के मामले शामिल हैं। 
Kanpur Encounter Latest News: Police attached history-sheeter Neeraj Yadav's house in Mainpuri
हिस्ट्रीशीटर नीरज का घर कुर्क - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नीरज यादव के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। मंगलवार को एसपी अजय कुमार पांडेय पुलिसबल के साथ गांव पहुंच गए। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गांव छावनी बना रहा। पुलिस ने गलियों में गश्त करके स्थिति का भी जायजा लिया। एसपी ने गांव वालों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter Latest News: Police attached history-sheeter Neeraj Yadav's house in Mainpuri
गांव में किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि नीरज यादव के आवास को सील कर दिया गया है। बाहर पुलिस तैनात की गई है। करीब 60 लाख कीमत का आवास कुर्क किया गया है। अन्य अवैध संपत्ति के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। नीरज और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं। अपराधियों का ठिकाना हर हाल में जेल होगा। 
विज्ञापन
Kanpur Encounter Latest News: Police attached history-sheeter Neeraj Yadav's house in Mainpuri
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात मुठभेड़ में सीओ सहित आठ पुलिसवाले मारे गए थे। पुलिस टीम कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। तभी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई थीं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का निर्देश दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed