{"_id":"5f10b0e6d05a9d619242e5c5","slug":"parents-protest-in-unique-style-and-demand-to-waive-school-fees-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा की सड़कों पर अभिभावकों ने मांगी भीख, छात्रों के नाम काटे जाने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की सड़कों पर अभिभावकों ने मांगी भीख, छात्रों के नाम काटे जाने पर जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिभावकों ने भीख मांगकर जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के सदस्य अभिभावकों ने गुरुवार को निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। अभिभावकों शहर के सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस और राजामंडी चौराहे पर स्कूलों के लिए प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी।
2 of 5
प्रदर्शन करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों का आरोप है कि जिन विद्यार्थियों के लॉकडाउन के दौरान की फीस बाकी है, स्कूलों ने उनके नाम काटने शुरू कर दिए हैं, ऑनलाइन कक्षाओं से उन्हें वंचित किया जा रहा है।
3 of 5
चौराहे पर भीख मांगकर प्रदर्शन करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावक संघ के सदस्यों का कहना है कि सरकार और प्रशासन फीस माफी की मांग पर विचार नहीं कर रहा है। अभिभावक स्कूलों के रवैये से परेशान हैं। इसी कड़ी में चौराहों पर अभिभावकों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्कूलों के लिए भीख मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भीख मांगकर जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक सरीन ने बताया कि आगरा के कई स्कूलों ने ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों के नाम काट दिए हैं। जिला प्रशासन को साक्ष्य दिया जा रहा है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
अभिभावकों ने भीख मांगकर जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
संस्था के सदस्यों का कहना है कि मिली हुई भीख की राशि एकत्रित करके जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। विरोध प्रदर्शन में मनोज शर्मा, अरुण मिश्रा, दीपक वर्मा, दिनेश शर्मा, जितेंद्र मंगल, अनुराग चतुर्वेदी, मनोज गोयल, नरेश खिरवार, प्रवीण दीक्षित, प्रवीण सक्सेना, आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।