फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा फर्नीचर शोरूम अग्निकांड: दहशत के वो चार घंटे, जब लपटें-धुआं और धमाकों से दहल गए लोग, बच्चों को लेकर भागे

Tue, 26 Apr 2022 11:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Panic spread for four hours due to massive fire in furniture showroom Agra
फर्नीचर शोरूम अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बाईपास पर सर्विस रोड स्थित राजन सहगल के तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में मंगलवार सुबह 11:30 बजे भीषण आग लगी। शोरूम से ऊंची लपटें और धुआं निकलने के साथ धमाके होने लगे। जिससे आसपास के शोरूम, दुकान के साथ पीछे कौशलपुर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने पहुंचकर आसपास के शोरूम और घरों को खाली कराया। दमकलों की सात गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चार घंटे तक दहशत का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लगने की आशंका है। 



फर्नीचर शोरूम के पीछे कौशलपुर मोहल्ला है। शोरूम की दीवार के पीछे पांच फुट की गली में छह से अधिक मकान बने हुए हैं। इनमें 100 से अधिक लोग रहते हैं। आग लगने पर सभी दहशत में आ गए थे। पुलिस ने भी लोगों को घरों बाहर दूर भेज दिया था। गली का रास्ता भी बंद कर दिया था, जिससे कोई वहां नहीं जा सके। फर्नीचर शोरूम में आग लगने के बाद सर्विस रोड पर वाहनों को रोक दिया गया था। 

Panic spread for four hours due to massive fire in furniture showroom Agra
फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
कौशलपुर मोहल्ले के रहने वाले निरंजन ने बताया कि शोरूम के पीछे पांच फुट की गली है। इसमें ही कई परिवार रहते हैं। शोरूम की खिड़की से लपटें निकल रही थीं। यह देखकर सभी घबरा गए थे।  गैस सिलिंडर घर से बाहर निकालकर दूर जाकर रख दिए। पुलिस ने यहां के तकरीबन छह घरों से लोगों को दूर कर दिया था।
Panic spread for four hours due to massive fire in furniture showroom Agra
घटनास्थल के पास जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय निवासी शीला देवी ने बताया कि कमरे में धुआं भर गया। मुझे लगा कि किसी ने कूड़ा तो नहीं जलाया है। इस पर बाहर आकर देखा। लपटें निकल रही थीं। इस पर शोर मचा दिया। छह महीने के नाती को गोद में उठाकर बाहर भागी। अन्य लोगों को भी बाहर बुलाया। खुशी ने कहा कि शोरूम के पीछे ही हमारा घर है। आग लगने पर सबसे पहले बाहर आई थी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। धुएं की वजह से दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panic spread for four hours due to massive fire in furniture showroom Agra
फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ सात दमकल पहुंच गईं। पुलिस ने सबसे पहले सर्विस रोड पर लॉयर्स कॉलोनी कट और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के पास वाहनों को रोक दिया। उधर, लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव और भीड़ से जाम लग रहा था। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने भीड़ को दूर कर दिया। इसके साथ ही धीरे-धीरे करके वाहनों को हाईवे से निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
Panic spread for four hours due to massive fire in furniture showroom Agra
फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए शोरूम के भूतल, बगल के शोरूम की छत और कौशलपुर में पीछे की खिड़की से फर्नीचर शोरूम में लगी आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। शोरूम के अगले हिस्से में शीशे लगे हुए थे। इन्हें रस्सी में पत्थर बांधकर तोड़ा गया। इससे धुआं बाहर आया। इसके बाद पानी की बौछार की गईं। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed