फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: तस्वीरों के जरिए दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

Tue, 15 Jan 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
paintings on women empowerment held under Aparajita 100 Million Smiles campaign
paintings on women empowerment - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने सोमवार को तस्वीर बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। किसी ने मदर टरेसा तो किसी ने कल्पना चावला की तस्वीर बनाई। जब कागज पर कूची चली तो ऐसी तमाम सशक्त महिलाओं की तस्वीरें सामने थीं।
paintings on women empowerment held under Aparajita 100 Million Smiles campaign
paintings on women empowerment - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में नारी सशक्तिकरण पर शानदार चित्र बनाए। इनकी प्रतिभा देखकर मुख्य अतिथि कुलपित डॉ. अरविंद दीक्षित ने सराहना की। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि नारी सशक्त होने पर ही सही मायने में समाज सशक्त होगा। 
paintings on women empowerment held under Aparajita 100 Million Smiles campaign
paintings on women empowerment - फोटो : अमर उजाला
पालीवाल पार्क स्थित विवि परिसर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत नारी सशक्तिकरण पर पेटिंग बनाते हुए ललित कला संस्थान के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन
paintings on women empowerment held under Aparajita 100 Million Smiles campaign
women empowerment - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. कुमार रत्न ने कहा कि एक चित्र हजारों शब्दों से ज्यादा प्रभावी होता है। नारी सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला के प्रयास को सराहा। ललित कला संस्थान की निदेशक प्रो. विनीता सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
paintings on women empowerment held under Aparajita 100 Million Smiles campaign
Aparajita 100 Million Smiles - फोटो : अमर उजाला
समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। आयोजन में कुलसचिव केएन सिंह, प्रो. दिवाकर खरे, प्रो. प्रदीप श्रीधर, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. शार्दुल मिश्र, डॉ. रेखा कक्कड़, डॉ. ममता बंसल, डॉ. मृदुल जुनेजा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. वेदप्रकाश पालीवाल, डॉ. मनोज कुमार आदि रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed