फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति: स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया दान पुण्य, यमुना किनारे उड़ीं पतंगें

Tue, 15 Jan 2019 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2019 celebrations in agra
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला
भुवन भास्कर के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहा जाता है। इसी दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश हो जाता है। मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान और दान का अधिक महत्व है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सोमवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ। इसी के साथ त्योहार प्रारंभ हो गया। दिन में भी लोगों ने भंडारों का आयोजन किया। दान पुण्य किया। मंगलवार सुबह को श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर दान पुण्य किया।
makar sankranti 2019 celebrations in agra
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद सर्वोदय ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बल्केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया। संक्रांति पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अजय गोयल ने चंदन का तिलक कर स्वागत किया गया। शुभारंभ बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने भगवान शिव का परिवार सहित भोग लगाकर व भक्तों को प्रसाद बांट कर किया।
makar sankranti 2019 celebrations in agra
makar sankranti 2019 - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर घाट पर दिन में श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय के बाहर के स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी का भंडारा हुआ। शाहगंज में चामुंडा देवी मंदिर में भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2019 celebrations in agra
makar sankranti 2019 - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर पतंगों से आसमान सतरंगी नजर आ रहा है। यमुना के व्यू प्वाइंट पर पतंगबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पतंगबाजी को शौकीनों ने पतंग उड़ाई। जमकर पतंगों से पेंच लड़़ाए।  
विज्ञापन
makar sankranti 2019 celebrations in agra
makar sankranti 2019 - फोटो : अमर उजाला
पतंग बाजीर के दौरान युवा, महिलाओं और बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। काफी देर तक पतंगबाजी हुई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री अंजुला सिंह माहौर, राजकुमार खंडेलवाल अविनाश राणा मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed