{"_id":"5f635ef18ebc3e980e492591","slug":"outbreak-of-dengue-and-fever-in-kareemganj-of-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस गांव में बुखार का कहर, 15 दिनों में आठ की मौत, 160 मरीजों का हो रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस गांव में बुखार का कहर, 15 दिनों में आठ की मौत, 160 मरीजों का हो रहा उपचार
Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित लोगों के चढ़ाई जा रही ड्रिप
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बुखार कहर बरपा रहा है। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर गांव करीमगंज में गुरुवार को बुखार से पीड़ित दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। कस्बे में अब तक बुखार से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। लगभग 160 लोग बीमार हैं। इनको उपचार दिया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में डेरा डाले हुए हैं। कई मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
हर परिवार में हैं बुखार से पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
करीमगंज में लगभग 15 दिन पहले बुखार के पांच मरीज मिले थे। इसके बाद से यहां लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता गया। गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बुखार से पीड़ित बाबूराम की 65 वर्षीय पत्नी भूदेवी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने मैनपुरी के एक पैथोलॉजी से जांच कराई थी। जांच में एनएस-वन रीएक्टिव (डेंगू के प्राथमिक लक्षण) की पुष्टि हुई थी। दोपहर तकरीबन ढाई बजे बुखार से पीड़ित सुमन पांडेय (62) पत्नी रामलड़ैते पांडेय ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार इन्हें भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
बीमार महिला से हाल जानते हैं पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अब तक इनकी हुई मौत
- राजरानी पत्नी श्रीकृष्ण दिवाकर
- करुणा देवी पत्नी राधाचरन दुबे
- चंद्रकांता पत्नी विजय चंद्र पांडेय
- गंगा देवी पत्नी रघुनाथ कश्यप
- सौरभ दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे
- प्रेमलता पत्नी रामनाथ कश्यप
- भूदेवी पत्नी बाबूराम
- सुमन पांडेय पत्नी रामलड़ैते पांडेय
- राजरानी पत्नी श्रीकृष्ण दिवाकर
- करुणा देवी पत्नी राधाचरन दुबे
- चंद्रकांता पत्नी विजय चंद्र पांडेय
- गंगा देवी पत्नी रघुनाथ कश्यप
- सौरभ दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे
- प्रेमलता पत्नी रामनाथ कश्यप
- भूदेवी पत्नी बाबूराम
- सुमन पांडेय पत्नी रामलड़ैते पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बांटी दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
करीमगंज में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दे रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचेला से डॉ. पपेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र मिश्रा, मुकेश बाबू और एलटी पूनम, सीएचसी कुरावली से डॉ. आनंद किशोर और फार्मासिस्ट सर्फराज, सीएचसी सुल्तानगंज से संदीप चौहान और अन्य कर्मचारियों तीन दिन से गांव में मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
नाली में मच्छरों का लार्वा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से डॉ. उमानंद चतुर्वेदी को भी शिविर में उपचार की व्यवस्था के लिए भेजा है। गुरुवार को गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में संचालित स्वास्थ्य शिविर में 160 मरीजों को उपचार दिया गया। 45 मरीजों को अस्थाई शिविर में ही भर्ती करके ड्रिप चढ़ाते हुए उपचार दिया गया। 55 मरीजों की मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड तैयार की गईं।