फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड का असर: ताजमहल पर वीकेंड में पर्यटकों का ग्राफ गिरा, इतने लोगों ने किया दीदार

Mon, 20 Jan 2020 09:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
number of tourists dropped on weekends at Taj Mahal due to cold
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ठंड के कारण ताजनगरी में पर्यटकों का ग्राफ गिर गया है। स्थिति यह है कि वीकेंड में भी ताजमहल के दीदार के लिए कम पर्यटक आ रहे हैं। शनिवार को सिर्फ 17 हजार पर्यटकों ने ही ताजमहल का दीदार किया। जबकि इससे पहले शनिवार को 20 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा था।
number of tourists dropped on weekends at Taj Mahal due to cold
गर्म कपड़े पहने हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या रहती है। देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में ताज देखने आते हैं। खासतौर से शनिवार को अधिक भीड़ रहती है। 
number of tourists dropped on weekends at Taj Mahal due to cold
डब्ल्यूटीओ टीम ने किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
आसपास शहर के पर्यटक परिवार के साथ छुट्टी मनाने आते हैं। मगर, ठंड ने उनके कदम जकड़ दिए हैं। अधिकांश लोगों ने घूमने के कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। शनिवार को लगभग 15 हजार विदेशी और लगभग तीन हजार विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
number of tourists dropped on weekends at Taj Mahal due to cold
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी ठंड का असर दिखा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दोपहर 12 बजे तक ताजमहल में पर्यटकों की संख्या कम रही। हालांकि दोपहर को धूप खिलने से पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी। दिनभर का आंकड़ा शाम को मिल पाएगा। 
विज्ञापन
number of tourists dropped on weekends at Taj Mahal due to cold
ताजमहल में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सीजन का सबसे घना कोहरा शनिवार को पड़ा, जब दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई। रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह बेहद घना हो गया। सुबह 11 बजे के बाद कोहरे में कमी आई, लेकिन इस बीच पारे ने गोता लगाया और दिन में पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे आ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed