फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शहर की माटी में जन्म लेकर देश-विदेश में परचम लहराने वालों को मिला लीडर्स आगरा अवार्ड

Mon, 20 Jan 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Leaders Agra Award Distributed by Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya
ताज नगरी के छह नवरत्नों को मिला लीडर्स आगरा अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
शहर की माटी में जन्म लेकर देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे खिलाड़ियों, समाज सेवियों, चिकित्सकों, संगीत गुरुओं, लेखकों को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए लीडर्स आगरा अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

 
Leaders Agra Award Distributed by Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya
दीप प्रज्जवलन करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आरबीएस डिग्री कालेज के राजा कृष्णपाल सिंह सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह से युवकों और युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही नए लोगों में भी अपने कार्य क्षेत्र में कुछ अलग हटकर विशेष करने के विचार आते हैं। 
Leaders Agra Award Distributed by Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि यह सम्मान समारोह संदेश देता है कि समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों का विशेष स्थान बना रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Leaders Agra Award Distributed by Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya
लीडर्स आगरा के कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, वंदना सिंह, रानी सरोज गौरिहार, नजीर अहमद, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. बीके अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, पार्वती देवी, सर्वज्ञ शेखर गुप्ता, प्रीति सोनी, विदुषी सिंह, सुशील जैन, मनोज कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Leaders Agra Award Distributed by Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya
इन्हें मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला सम्मान 
व्यापार के क्षेत्र में अमरेंद्र प्रातप जैन को लाला दाऊदयाल मेमोरियल अवार्ड, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. प्रदीप साने को डॉ. प्रभा मल्होत्रा मेमोरियल अवार्ड. राजनीति-सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में डॉ. रामबाबू हरित और डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल को महादेव नारायण टंडन अवार्ड, समाज सेवा के क्षेत्र में अशोक जैन सीए को स्वरूप चंद जैन मेमोरियल अवार्ड, पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. हर्षदेव को लखमी चंद जैन मेमोरियल अवार्ड, सांस्कृतिक क्षेत्र में काजल शर्मा को जगन प्रसाद गर्ग मेमोरियल अवार्ड, अदालतों में हिंदी कामकाज के क्षेत्र में चंद्रशेखर उपाध्याय को रामबाबू मेमोरियल अवार्ड, प्राइड ऑफ आगरा के रूप में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को निर्मल कुमार जैन मेमोरियल अवार्ड
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed