फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावनः अब दो हजार भक्त कर सकेंगे बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बढ़ाई संख्या

Tue, 27 Oct 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now Two Thousand Devotees Will Darshan In Banke Bihari Mandir
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
अब मंगलवार से दो हजार भक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे। अभी तक यह संख्या 500 भक्तों तक सीमित थी। रविवार को दर्शन की व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद सोमवार को मंदिर प्रबंधन ने फैसला किया है।
Now Two Thousand Devotees Will Darshan In Banke Bihari Mandir
ठाकुर बांकेबिहारी में दर्शन करने आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
रविवार से एक बार फिर शुरू हुआ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन का दौर सोमवार को भी जारी रहा। अपने आराध्य के दर्शन के लिए लोग लाइन में लगे और फिर ठाकुरजी को निहारते गए। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया। प्रात:काल भीड़ का दबाव न होने के कारण स्थानीय लोग भी दर्शन करने पहुंचे।
Now Two Thousand Devotees Will Darshan In Banke Bihari Mandir
बांकेबिहारी में दर्शन करने आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों की कतार लग गई। शाम छह बजे तो यह कतार मंदिर से लेकर विद्यापीठ चौराहा और निकुंज चौराहा तक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Now Two Thousand Devotees Will Darshan In Banke Bihari Mandir
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार और सोमवार की व्यवस्थाएं देखने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बढ़ाने का फैसला किया गया है। मंगलवार से दो हजार भक्तों के रजिस्ट्रेशन होंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था यहां पहली बार अमल में लाई गई है इसलिए उसकी निरंतर समीक्षा भी की जा रही है। इसी के तहत सुधार के नए कदम भी बढ़ाए जा रहे हैं। भक्तों से दर्शन के दौरान किसी प्रकार का सामान साथ न लाने की भी अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Now Two Thousand Devotees Will Darshan In Banke Bihari Mandir
सामान लेकर मंदिर में पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
सामान को लेकर आ रही दिक्कतें
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को जा रहे भक्तों के समक्ष साथ लाने वाले बैग आदि सामान को लेकर दिक्कत सामने आ रही हैं। दर्शन के दौरान मंदिर में भोग-प्रसाद, फूल-माला सहित कोई भी बैग आदि सामान ले जाना प्रतिबंधित है। भूलवश ऐसा कोई बैग साथ आने पर उसे रखने की कोई व्यवस्था विद्यापीठ चौराहा से लेकर मंदिर तक नहीं की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed