फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: गर्भ गृह तक पहुंचने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती ने बदला वेश, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Wed, 07 Dec 2022 01:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अरुण अनु, मथुरा
अरुण अनु, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter disguised herself to reach Shri Krishna birthplace mathura
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती ने बदला वेश - फोटो : अमर उजाला

माथे पर प्रभु श्रीकृष्ण के नाम का सिंदूर, गले में माला और हाथों में चूड़ियां खनखनाती हुईं अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राज्यश्री चौधरी पुलिस के सख्त पहरे को धता बताकर नियत समय पर श्री कृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह पहुंचीं। हनुमान चालीसा का पाठ किया। राज्यश्री ने यह कार्य वेश बदलकर किया। इसके बाद गेट संख्या-1 पर सेल्फी ली और कृष्ण लला को प्रणाम कर दिल्ली चलीं गईं। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा को देखते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह पर चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। दिल्ली से मथुरा (जन्मस्थान) तक पहुंचने के लिए अविवाहित राज्यश्री ने एक शादीशुदा महिला का वेश धरा। माथे पर सिंदूर और हाथ में चूड़ियां पहनीं और ट्रैक्टर की लॉरी को अपना वाहन बनाया। जिसने उन्हें वृंदावन में उतार दिया। 



ये भी पढ़ें - Mathura: बंद बाजार, नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कृष्ण की नगरी में नारों का शोर और था दहशत का सन्नाटा

Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter disguised herself to reach Shri Krishna birthplace mathura
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन से वह ई-रिक्शा से मथुरा आईं। ई-रिक्शा ने मसानी पर छोड़ दिया। जहां से वह पैदल कई बार भटकीं और फिर श्री कृष्ण जन्मस्थान के गेट संख्या-3 पर नियत समय 12.30 बजे  पहुंच गईं। 
 
Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter disguised herself to reach Shri Krishna birthplace mathura
मथुरा में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गेट पर सुरक्षाकर्मियों से घूंघट की आड़ लेते हुए राज्यश्री ने अपना परिचय आर चौधरी फ्रॉम कोलकाता दिया। अपना मोबाइल फोन , सामान रखा और हाथ में फूल माला लेकर प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म स्थान पर पहुंच गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter disguised herself to reach Shri Krishna birthplace mathura
मथुरा में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर पूजा की, हनुमानजी का आह्वान किया और संकीर्तन मंडल को 100 रुपये न्योछावर किए और वापस आ गईं। इस सफर में उनके पैरों में छाले भी पड़ गए। उन्होंने बताया कि वह जिस हालत में जन्मस्थान पहुंची, उससे ऐसा लगता है जैसे देश के विभाजन के समय सीमा पार कर रही हों। 
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter disguised herself to reach Shri Krishna birthplace mathura
बाजार रहे बंद - फोटो : अमर उजाला
उन्हें लगा कि यह हिंदू राष्ट्र नहीं है और न ही हिंदू पक्ष की सरकार है। वह हिंदू भाइयों से किया हुआ वायदा पूरा करने आई थीं और अगली दफा कार सेवकों की याद में असली श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कार सेवा करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed