{"_id":"638f711818c82f27520af8a7","slug":"hanuman-chalisa-recitation-market-remained-closed-blockade-and-strict-police-guard-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: बंद बाजार, नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कृष्ण की नगरी में नारों का शोर और था दहशत का सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बंद बाजार, नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कृष्ण की नगरी में नारों का शोर और था दहशत का सन्नाटा
Tue, 06 Dec 2022 10:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में नारों के शोर के बीच दहशत का सन्नाटा था। लोग सड़कों पर थे, पर वो बात नहीं थी, जो आम दिनों में रहती है। ईदगाह पर लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने के एलान के चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान और डीगगेट से मिलन तिराहे तक की दुकानें मंगलवार को बंद रहीं। चौराहे और तिराहों पर की गई नाकेबंदी के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि एंबुलेंस, स्कूली बस, आवश्यक वाहनों को आसानी से निकलने दिया गया।
पकड़े गए हिंदूवादी नेता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख कोषाध्यक्ष झाड़ियों की तरफ भागे
अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा संगठन की तरफ बयान देने का मोर्चा संभाले हुए थे। इन्हीं की तरफ से बार-बार कहा जा रहा था कि अगर हमें रोकने का प्रयास किया गया तो आत्मघाती कदम उठाएंगे। सीएम को खून से पत्र भी लिखा था। इन्हें सिटी मजिस्ट्रेट ने पाबंद करने के लिए कई बार बुलाया भी था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। गोवर्धन में मौजूदगी की खबर लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो वह झाड़ियों में होकर भागने लगे। उसके पैरों में कांटे भी चुभ गए। पर, वे भागने में नाकाम रहे। इसके साथ ही गोवर्धन पुलिस ने गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष नेत्रराज सिंह, धीरज कौशिक, महाकाल सेना के मंडल अध्यक्ष डॉ. सीताराम, आजाद हिंद सेना के सौरभ खेड़ा को भी पुलिस ने पकड़कर थाने में बैठाया। एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि कोषाध्यक्ष को पकड़ने गए तो वह भागने लगा। उसे भागते हुए पकड़ा। साथ ही अन्य भी हिंदूवादियों को पकड़कर थाने में बैठाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
बिना आधार कार्ड नहीं जाने दिया ईदगाह की तरफ
अखिल भारत हिंदू महासभा के एलान के चलते सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। केवल आधार कार्ड देखकर ही पुलिस ने लोगों को जाने दिया। मिश्रित आबादी में खुफिया तंत्र भी चौकस रहा। डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रत्येक सुरक्षा प्वाइंटों का जायजा लेने के बाद सुरक्षा जवानों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। हर हाल में सख्ती से निपटने के लिए भी ताकीद किया। आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने कार से पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ करने जाती महिला को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला