फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमसम फूड प्लाजा व रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख चढ़ा जीएम का पारा, लगाई फटकार

Fri, 18 Oct 2019 05:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
NCR GM Rajeev Chaudhry inspected Mathura railway station Latest News in Hindi
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम राजीव चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम राजीव चौधरी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अस्पताल, यात्री प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कमसम फूड प्लाजा में गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
NCR GM Rajeev Chaudhry inspected Mathura railway station Latest News in Hindi
Mathura Junction railway station - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मथुरा पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम राजीव चौधरी ने रेलवे जंक्शन कमसम फूड प्लाजा में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। यात्रियों को दिए जाने वाले आहार में प्रयोग करने वाले मसालों की गुणवत्ता उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। फूड प्लाजा घटिया मसाले का प्रयोग कर रहा था वहीं वहां रखे बर्तन भी गंदे थे।
NCR GM Rajeev Chaudhry inspected Mathura railway station Latest News in Hindi
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम राजीव चौधरी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
राजीव चौधरी ने कमसम फूड प्लाजा पर जुर्माना लगाने और दो दिन बंद करने के लिए रेलवे अफसरों को निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद जीएम राजीव चौधरी स्लीपर क्लास के प्रतीक्षालय में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि वेटिंग रूम में एसी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
NCR GM Rajeev Chaudhry inspected Mathura railway station Latest News in Hindi
mathura cantt railway station
शुक्रवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम राजीव चौधरी ने पार्सल गृह, सीटीआई कार्यालय का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर उन्हें साफ-सफाई अच्छी नहीं मिली थी। जिसके लिए उन्होंने सफाई व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जीएम के निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों में खलबली मची रही।
 
विज्ञापन
NCR GM Rajeev Chaudhry inspected Mathura railway station Latest News in Hindi
Mathura Junction railway station
बता दें कि हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में मथुरा रेलवे स्टेशन फिसड्डी रहा था। स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के ए-1 रेलवे स्टेशनों में मथुरा अंतिम पायदान पर रहा है। इसे 508 रैकिंग मिली है। वहीं ताजनगरी का आगरा कैंट स्टेशन की रैंकिंग 503 आई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed