फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बाजार में मकान की छत पर चढ़ गया सांड़, फिर जो हुआ, उसे देख सहम गए लोग

Fri, 18 Oct 2019 10:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Bull climbed roof of house in firozabad
छत से सांड़ को उतारते लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में शहर से देहात तक आवारा पशुओं का आतंक है। जहां एक तरफ आवारा पशुओं के कारण सड़कों पर चलना खतरनाक साबित हो रहा है, वहीं अब घरों में भी लोग सुरक्षित नहीं है। गुरुवार को शिकोहाबाद में एक साड़ ने दहशत फैला दी। सांड़ एक मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर लोग सहम गए। 
Bull climbed roof of house in firozabad
मकान की छत पर सांड़ - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद की सब्जी मंडी स्थित कपड़ा मार्केट में एक सांड़ भागता हुआ सीढ़ियों से होकर मकान की छत पर चढ़ गया। मकान की छत पर सांड़ को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचान लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। 
Bull climbed roof of house in firozabad
मकान की छत पर सांड़ - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सांड़ को नीचे उतारने का प्रयास किया। जब सांड़ सीढ़ियों से होकर नीचे उतर रहा था, तभी अचानक उसकी टक्कर से सीढ़ियों की दीवार गिर पड़ी। गनीमत रही कि कोई भी दीवार की चपेट में नहीं आया। वहीं सांड़ भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bull climbed roof of house in firozabad
मकान की छत पर सांड़ - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कुछ लोग सांड़ को पकड़ कर ले जा रहे थे, तभी सांड़ अचानक उनके चंगुल से छूट गया और मकान की छत पर चढ़ गया था। लोगों ने बताया कि इलाके में आए दिन कोई न कोई आवारा पशुओं की वजह से चोटिल हो रहा है। 
विज्ञापन
Bull climbed roof of house in firozabad
दो सांड़ आपस में लड़ते हुए।
बता दें कि जिले में इसी साल जनवरी से अब तक सांड़ के हमलों में कई लोगों की जान चुकी है। कई लोग चोटिल भी हुए हैं। फिरोजाबाद में ही नहीं, पड़ोसी जनपद मैनपुरी, आगरा और एटा में भी यही हाल है। इन जिलों में आवारा पशु सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed