{"_id":"6ad58c0864b1c2fb910cdc02","slug":"tiger-shroff-attacked-an-eyewitness-talk-about-incident-she-says-actor-was-on-the-floor-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर पर फायरिंग: 'फील्ड से निकलते ही लड़के ने चलाई गोलियां'; शाम 7 बजे तक मैच का जिक्र कर क्या बोलीं चश्मदीद?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टाइगर पर फायरिंग: 'फील्ड से निकलते ही लड़के ने चलाई गोलियां'; शाम 7 बजे तक मैच का जिक्र कर क्या बोलीं चश्मदीद?
Mon, 19 Oct 2026 08:51 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:51 AM IST
सार
Tiger Shroff Attacked: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद वहां मौजूद महिला ने आंखों देखा हाल बताया कि कैसे अभिनेता पर हमला हुआ, उनका ड्राइवर घायल हुआ। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। ये हमले तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे।
सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें दो शख्स विंडशील्ड और साइड विंडो से अभिनेता की गाड़ी पर गोलियां चलाते हुए नजर आए। अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इसी बीच घटना के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद महिला का बयान भी सामने आया है।

Trending Videos
टाइगर पर हुए हमले के समय मौजूद चश्मदीद महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं चश्मदीद महिला?
एएनआई से बात करते हुए चश्मदीद महिला ने कहा, 'मेरा नाम सलमा शेख है और मैं ब्लॉग बनाती हूं। इसके लिए मैं पूरे मुंबई में घूमकर कंटेंट शूट करती हूं। रविवार का मेरा एक तय रूटीन है... पहले मैं अमिताभ, फिर टाइगर और उसके बाद अभिषेक को शूट करती हूं। आज जैसे ही फुटबॉल मैच खत्म हुआ, सब लोग शूटिंग करने लगे। मैंने टाइगर को आवाज दी, लेकिन वह कार में बैठे और चले गए।'
महिला ने आगे कहा, 'जैसे ही वे मुख्य सड़क पर पहुंचे, एक लड़के ने गोली चलानी शुरू कर दी। पहले तो सबको लगा कि शायद दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन फिर कार रुकी और टाइगर तो तब तक नीचे लेट गए थे। उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, उनके ड्राइवर को गोली लग गई।
एक गोली उनकी कोहनी में लगी और दूसरी उनकी हथेली के आर-पार हो गई। वे तुरंत पुलिस स्टेशन गए और वहां से नानावटी अस्पताल आ गए। उनके परिवार के बाकी लोग तो चले गए हैं। ड्राइवर, जो कि मरीज हैं अभी भी अंदर ही हैं। टाइगर का खेल आमतौर पर 7 बजे खत्म हो जाता है और 7:05 तक वे बाहर आ जाते हैं। फिर अपने घर के लिए निकल जाते हैं।'

क्या बंदूक अटकने से बचे टाइगर?
घटना से जुड़ी वीडियो में देखने को मिला कि तीन शख्स बाइक पर सवार होकर आते हैं और उनमें से दो शख्स टाइगर की गाड़ी पर बंदूक से हमला करना शुरू कर देते हैं। दोनों हमलावरों पहले दूर से अभिनेता की गाड़ी पर हमला करते हैं। फिर उनमें से एक खिड़की के करीब पहुंच जाता है, लेकिन गोली नहीं चला पाता। छठी गोली चलाने के लिए जब शख्स बिल्कुल करीब पहुंचा, तो बंदूक जाम हो गई। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठ के वहां से निकल जाते हैं। सूत्रों की मानें तो हमलावर जंग लगी हुईं बंदूक से हमला करने आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर की बंदूक अटकने की वजह से ही अनहोनी टल गई।